फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ‘अब डांस से सनसनी मचाएंगी सानिया मिर्जा’

‘अब डांस से सनसनी मचाएंगी सानिया मिर्जा’

Thu, 20 Dec 2012 05:31 AM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Thu, 20 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। अपने लटकों-झटकों से ‘यूपी-बिहार लूटने’ वाली खूबसूरत शिल्पा शेट्टी को अपने पति राज कुंद्रा को घर पर उंगलियों पर नचाने में ज्यादा मजा आता है। तभी तो स्टार प्लस पर शुरू हो रहे नए रियलटी डांस शो ‘नच बलिए-5’ में खुद जज बनने के बावजूद राज को डांस के लिए बुलाने से उन्होंने इनकार कर दिया। हालांकि वह अपने सात माह के बेटे विआन को शूटिंग के सेट पर लेकर आती हैं।
विज्ञापन

बांद्रा के महबूब स्टूडियाें में नच बलिए के नए सीजन के आगाज के मौके पर शिल्पा ने खुलकर अपने दिल की बात की। वही शोख अदा और लटके झटके, बस सवालों का जवाब बड़े सधे अंदाज में। शो की खूबियों और टीवी के सितारों की रियल जोड़ियाें के डांसिंग स्टाइल की तारीफ के बीच जब सवाल उठा कि उन्हें किस कलाकार का डांस स्टाइल पसंद हैं। उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया, ‘जिसमें हीरो या हीरोइन का अपना स्टाइल नजर आता हो। जैसे अमितजी और श्री देवी।’ फिर सीधा सवाल आया क्या राज कुंद्रा इस शो में शिल्पा के संग डांस करते दिखेंगे? शिल्पा ने बड़ी बेबाकी से कहा, ‘ये तो चैनल वाले बताएं कि वह इस जोड़ी का खर्चा उठा पाएंगे।’ फिर वह बड़े लाइट मूड में बोलीं कि पति महोदय घर में उंगलियों पर नाचते ही अच्छे लगते हैं। शो में तो ‘भाभो’ का डांस ही अच्छा है। दरअसल ‘दिया और बाती हम’ में सास बनी भाभो और उनके पति की मेहनत से शिल्पा बहुत प्रभावित हैं।
विज्ञापन


डिंपी से रिश्तों पर चर्चाएं बंद हो जाएंगी : राहुल
स्टार प्लस पर 29 दिसंबर से हर शनिवार रात नौ बजे प्रसारित होने जा रहे डांस रियलटी शो में जो 11 जोड़ियां उतरने जा रही हैं, उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. प्रमोद महाजन के बेटे राहुल और डिंपी भी हैं। शो के लांचिंग अवसर पर राहुल महाजन ने ‘अमर उजाला’ से कहा कि बिग-बॉस में भाग लेने के दौरान और उसके बाद भी उनके और पत्नी के बीच संबंधों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं मीडिया में आईं। अब नच बलिए में वह डिंपी के साथ ऐसा नाच करेंगे कि स्वयंवर में चुनी हमसफर से उनके रिश्ताें पर कोई उंगली नहीं उठा पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed