फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खेत मजदूरों ने सरकार खिलाफ की नारेबाजी

खेत मजदूरों ने सरकार खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 21 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खेत मजदूरों ने सरकार खिलाफ की नारेबाजी
खेत मजदूरों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

मजदूरों का सारा कर्ज समाप्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
तीन दिनों से संघर्षरत खेत मजदूरों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पंजाब खेत मजदूर यूनियन के नेतृत्व में मजदूरों ने एलान किया कि जब तक उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जाता तब तक वह न केवल संघर्ष को जारी रखेंगे, बल्कि इसे और तेज किया जाएगा। यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष जोरा सिंह नसराली व जिला कमेटी सदस्य तीर्थ सिंह कोठागुरू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले गुटका साहिब पकड़कर लोगों से वादे किए थे, लेकिन बाद में वह वादों से मुकर गए।
केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कारपोरेट घरानों व पूंजीपति कंपनियों को ही लाभ दिए जा रहे हैं, जबकि ऐसा करते हुए मजदूरों के हितों की जमकर अनदेखी की जाती है। उन्होंने कहा कि खेती सेक्टर में जरूरत से अधिक हुए मशीनीकरण ने मजदूरों का रोजगार समाप्त कर दिया है। सरकारों की ओर से सरकारी संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है। इससे मजदूरों के भूखों मरने की नौबत आ चुकी है। कर्ज के बोझ तले दबे मजदूर भी लगातार खुदकुशियां कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि मजदूरों का सारा कर्ज समाप्त किया जाए, जरूरतमंद परिवारों को 10-10 मरले के प्लाट दिए जाएं।
विज्ञापन

दिहाती मजदूर सभा की ओर से अपनी मांगों के लिए ब्लॉक संगत के गांवों जय सिंह वाला, फूल्लों मिट्ठी, गहरी बुट्टर, संगत व जस्सी बागवाली में प्रांत नेता मिट्ठू सिंह घुद्दा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अर्थी फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रांत नेता मिट्ठू सिंह घुद्दा ने कहा कि जो पिछली सरकार के समय गरीब मजदूरों को नीले कार्ड पर सस्ती गेहूं मिली थी, उसकी जांच के नाम पर एक साजिश तहत सैकड़ों मजदूरों के कार्ड काट दिए गए, जिससे उनके चूल्हे ठंडे होने की कगार पर पहुंच गए है। उन्होंने बताया कि गरीबों के लिए बिजली के बिल माफ करना, गरीबों पर होते सामाजिक जबर बंद करना, एससी विद्यार्थियों के बंद किए वजीफे चालू करना, कर्ज मुक्ति में किसानों के साथ-साथ मजदूरों को शामिल करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed