{"_id":"5a8b02644f1c1ba3268bb1c3","slug":"91519059556-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंस-कड़वल विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंस-कड़वल विवाद
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंस-कड़वल विवाद में पुलिस को अल्टीमेटम
पुलिस कमिश्नर से मिले खैरा और बैंस ने दिया 24 घंटे का वक्त
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
माडल टाउन एक्सटेंशन में रविवार की दोपहर को निगम चुनाव को लेकर लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह कड़वल के बीच हुआ विवाद गरमाता जा रहा है। सोमवार की सुबह विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा लुधियाना पहुंचे और उन्होंने लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथ मीटिंग की। मीटिंग के बाद दोनों नेता पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से बातचीत कर इस मामले में हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर चौबीस घंटे में कोई कार्रवाई न हुई तो वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराव करेंगे। इस दौरान आप और लिप के सभी नेता मौजूद रहेंगे।
लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने बताया कि वह विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा के साथ पुलिस कमिश्नर से मिले थे। इस दौरान उन्हें सारी बात बताई गई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी और उनके भाई विधायक जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस की सुरक्षा में दो0दो पुलिस मुलाजिम ओर तैनात किए है, लेकिन उन्होंने पुलिस कमिश्नर से साफ तौर पर कह दिया है कि उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं है। पुलिस महानगर का माहौल ठीक रखे। महानगर में लॉ एंड आर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने कहां कि अगर पुलिस ने चौबीस घंटे में कोई कार्रवाई नहीं की तो लोक इंसाफ पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेता मिल कर रोष मार्च कर पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराव करेंगे।
कोट
मामले की जांच आईपीएस अधिकारी एडीसीपी सुरिंदर लांबा को दी गई है। उन्हें पूरे मामले की जांच कर चौबीस घंटे में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार जो कार्रवाई बनती होगी वह कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर बैंस की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। दोनों को दो-दो गनमैन दिए गए हैं। आरएन ढोके, पुलिस कमिश्नर लुधियाना