{"_id":"59971aae4f1c1be66c8b47e7","slug":"91503074990-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए पांच जत्थेबंदियों ने थाना का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए पांच जत्थेबंदियों ने थाना का किया घेराव
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच जत्थेबंदियों ने थाने का किया घेराव
संगरूर। गांव बालद खुर्द में गत बीस जुलाई को खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय मजदूर की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की खातिर शुक्रवार को पांच जत्थेबंदियों ने थाना भवानीगढ़ का घेराव किया। जत्थेबंदियों ने मजदूर की मौत के जिम्मेवार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी, एफसीआई तथा पंजाब फूड एजेंसी पल्लेदार आजाद यूनियन, क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूर यूनियन, नौजवान भारत सभा सहित पंजाब प्रदेश पल्लेदार यूनियन के नेताओं ने कहा कि मजदूर हरदीप सिंह बालद खुर्द में ही जमींदारों के यहां काम करता था और बीस जुलाई को खेत में कीटनाशक दवा डालते समय उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हरदीप सिंह की मौत उक्त जमींदारों की लापरवाही से हुई है। धरने में शामिल मृतक की बहन सरबजीत कौर ने बताया कि वह इस मामले को लेकर एसएसपी संगरूर से भी मिले थे। इसके बाद भी परिवार को इंसाफ नहीं मिला। आखिरकार उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा।
उन्होंने मांग की कि मजदूर की मौत के लिए जिम्मेवार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। धरनाकारियों के पास पहुंचे थाना भवानीगढ़ के प्रभारी हरिंदर सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले की पूरी तरह से जांच करके बनती कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कर्म दिओल, रामपाल, बलवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, मेजर सिंह, जीवन सिंह, हाकम सिंह, राम सिंह, शीशपाल, सुखपाल सिंह, संजीव मिंटू, कुलविदर बंटी, जगतार सिंह आदि मौजूद थे।