{"_id":"5cb607a8bdec2213ff32d797","slug":"81555433384-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और तेज हवाओं ने खेतों में गेंहू की फसलें बिछाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और तेज हवाओं ने खेतों में गेंहू की फसलें बिछाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर के कई इलाकों में रात भर गुल रही बिजली
बारिश और तेज हवाओं ने खेतों में गेहूं की फसलें बिछाई
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। जिले सोमवार देर रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने गेहूं की फसलों को जमीन पर बिछा दिया। वहीं कई क्षेत्रों में पूरी रात गुल रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार रात करीब दस बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। इससे पकी और लहराती फसल जमीन पर बिछ गई। हालांकि उन खेतों में ही फसलें जमीन पर बिछीं जिनमें किसानों ने इस फसल का अंतिम पानी लगाया हुआ था और बारिश के कारण उनकी जड़ें कमजोर हो गई थीं। गांव मंगवाल के किसान गुरप्रीत सिंह और लड्डा के किसान परमजीत सिंह ने कहा कि बारिश और तेज आंधी के कारण खेतों में गेंहू की फसल का कुछ हिस्सा जमीन पर बिछ गया है, जिससे इनकी कटाई कंबाइन से कराना मुश्किल है और हाथों से ही इसकी कटाई करनी पड़ेगी, जिसका खर्च किसानों को ज्यादा उठाना पड़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र खेड़ी के सहायक निदेशक डा. मनदीप सिंह ने कहा कि इस बारिश का गेहूं की फसल को कोई ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। अगले दिनों में भी बारिश जारी रही फसल को नुकसान होने से इंकार नहीं किया जा सकता।