{"_id":"5c30d4a4bdec2256c06539f6","slug":"81546704036-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने से सऊदी अरब जेल में बंद है सुरिंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने से सऊदी अरब जेल में बंद है सुरिंदर
विज्ञापन

रोजी रोटी के लिए दो साल पहले गया था विदेश
पिता ने बेटे के लिए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री सुष्मा स्वराज से लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो,
मंडी गोबिंदगढ़। गांव कोटला डडहेडी से दो साल पहले सऊदी अरब रोजी रोटी के लिए वर्क वीजा पर गया सुरिंदर सिंह पिछले तीन महीनों से लापता चल रहा है। सऊदी में ड्राइवरी करने गए सुरिंदर सिंह (30) पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव कोटला डडहेड़ी तहसील अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब को वहां की पुलिस ने बंदी बना लिया है और परिवार को बेटे का कोई पता नहीं मिल रहा है। पिता हरभजन सिंह, मां हरबंस कौर और पत्नी राजिंदर कौर के आंसू नहीं थम रहे हैं।
पिता ने मिनिस्ट्री ऑफ एक्सट्रनल अफेयर दफ्तर पर दरखास्त भी दी, उसका समय भी 15 नवंबर को निकल चुका है। परिवार ने अब जिला फतेहगढ़ साहिब प्रशासन के सहायक कमिश्नर जनरल चरनजीत सिंह के माध्यम से केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री सुषमा स्वराज के नाम पर एक मांग पत्र सौंपकर मदद की गुहार लगाई है।
पिता हरभजन सिंह ने बताया कि सुरिंदर सिंह 25 फरवरी 2017 को साऊदी अरब रोजी रोटी के लिए वर्क वीजा पर गया था वहां उसे ड्राइवरी की नौकरी मिली। किंतु उसका मालिक न तो गाड़ी की मरम्मत करवाता था और न ही समय पर सुरिंदर को तनखाह देता था। गाड़ी का बाकी खर्च भी सुरिंदर अपनी जेब से करता रहा है। मालिक से परेशान होकर सुरिंदर ने नौकरी छोड़ी तो मालिक ने अक्तूबर में सुरिंदर को पुलिस के हवाले कर दिया, तब से बेटे को सऊदी अरब में पुलिस ने बंदी बनाकर रखा है।
विज्ञापन
पिता लुटा चुका है 80 हजार रुपये
पिता अनुसार सऊदी अरब से उसे एक मोहम्मद आस्था नामक व्यक्ति का फोन आया था कि वह उनके बेटे को यहां से निकाला देगा, उसने 80 हजार रुपये की मांगकर एक व्यक्ति का बैंक खाता नंबर दिया। जिस पर हरभजन सिंह ने धर्मवीर पुत्र शांता राम निवासी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के यूनियन बैंक के खाते में 80 हजार रुपये की राशि डलवा दी थी, जब 3 दिसंबर 2018 को उसके खाते में पैसे डलवाकर पुष्टि कर ली तो व्यक्ति ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। उसका एक बड़ा बेटा बिस्तर पर कौमा में है जिसका इलाज कराने में वह असमर्थ है और उसका कोई कारोबार नहीं है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री सुषमा स्वराज से मांग की है कि उसका बेटा सुरिंदर घर भेज दिया जाए। बेटे के अलावा उसका कोई और गुजारा चलाने वाला नहीं है।
फोटो कैप्शन-05जीबीजीपी01- सुरिंदर सिंह।
फोटो कैप्शन-05जीबीजीपी02-सहाक कमिश्नर जनरल को मांग पत्र सौंपते पीड़ित-माता पिता।