{"_id":"5c30d489bdec2256ec3d08f6","slug":"81546704009-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की कार में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की कार में मौत
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की कार में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बहन के साथ मुलाकात कर वापिस आ रहे संत विहार कालोनी निवासी सुनील कुमार उर्फ सन्नी की अपनी कार में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गाड़ी में बैंक कालोनी के पास मिला। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि सन्नी की हार्ट अटैक से मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सन्नी की मौत कैसे हुई है।
जानकारी के अनुसार दो बच्चों के पिता सुनील कुमार (32) शनिवार की सुबह दस बजे के करीब हैबोवाल एरिया में गया था। बहन के साथ मुलाकात करने के बाद सुनील अपनी आर्टिका कार में सवार हो घर वापस जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई और कार में ही वह बेहोश हो गया। कुछ समय बाद कार में ही उसकी मौत हो गई। कार में व्यक्ति के बेहोश हुए देख किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आकर देखा तो व्यक्ति मृत पड़ा था। थाना हैबोवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि सुनील की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद क्लीयर होगा।