{"_id":"5b9be614867a557fe0598914","slug":"81536943636-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटरो पदार्थों की आड में जनता का हो रहा जमकर आर्थिक शोषण: अरोडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटरो पदार्थों की आड में जनता का हो रहा जमकर आर्थिक शोषण: अरोडा
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल, डीजल जीएसटी के दायरे में लाए: अरोड़ा
आप विधायक ने पंजाब सरकार से की वैट कम करने की मांग
पेट्रोलियम पदार्थों की आड़ में जनता का हो रहा आर्थिक शोषण
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार बेलगाम हो रहे हैं। कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की कैप्टन सरकार, पेट्रोलियम पदार्थ की आड़ में जनता का जमकर आर्थिकशोषण कर रही हैं।
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक अरोड़ा ने कहा कि पंजाब, देश का दूसरा ऐसा प्रदेश हैं, जहां पेट्रोल व डीजल के दाम सबसे ज्यादा हैं। पंजाब के पडोसी राज्यों में तेल के दाम बेहद कम हैं। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पहले के मुकाबले वर्तमान में कच्चे तेल के दाम चालीस फीसदी कम हो गए हैं। डीजल व पेट्रोल के दाम कम होने की बजाए पचास फीसदी बढ़ गए हैं। मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को लूटने की खुली छूट दे रखी है।
इन्हीं कंपनियों से भाजपा बडे़ स्तर चुनावी फंड एकत्रित करती है और बाद में जनता को लूटने का लाइसेंस दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए और पंजाब सरकार भी इस पर वैट कम करके लोगों को राहत दे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार नौजवानों को रोजगार दिलाने में नाकाम रही है। लोग बुनियादी सहूलियतों को तरस रहे हैं। दोनों सरकारें हवाई दावे कर रही हैं। इस मौके पर लाभसिंह, सरजीवन लक्की, मुकेश कुमार हाजिर थे।