फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फाईनल में भिडेंगी पंजाब और सर्विसेज की टीम

फाईनल में भिडेंगी पंजाब और सर्विसेज की टीम

Fri, 19 Apr 2019 10:11 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
फाईनल में भिडेंगी पंजाब और सर्विसेज की टीम
फाइनल में भिडेंगी पंजाब और सर्विसेज की टीम
विज्ञापन

नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप फॉर संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के निर्देश में पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा गुरु नानक स्टेडियम में 73वीं नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप फॉर संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुकाबला पंजाब और गोवा टीम के बीच और दूसरा मुकाबला कर्नाटक और सर्विसेज के बीच खेला गया। जिसमें पंजाब और सर्विसेज की टीम विजेता रही। इन दोनो टीमों के बीच अब फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। शुक्रवार को हुए पहले सेमीफाइनल मैच में ग्रुप-बी में पहले स्थान पर रहने वाली पंजाब टीम ने ग्रुप-ए में दूसरे स्थान की टीम गोवा को 2-1 से हराया।

मैच का पहला गोल पंजाब के जसप्रीत सिंह ने 13वें मिनट में किया। जबकि पहले हाफ की समाप्ति तक गोवा टीम कोई भी गोल नहीं कर पाई। वहीं दूसरे हाफ के अंतिम पलों में 89वें मिनट में गोवा के रोनाल्डो ने गोल करके टीम को बराबरी दिलाई। मैच तकरीबन ड्रॉ की स्थिति में था। लेकिन पंजाब के कप्तान हरजिंदर सिंह ने 91वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल कर टीम को फाइनल में प्रवेश कराया। इस दौरान पंजाब और गोवा टीम दोनों को दो-दो येलो कार्ड मिले। जिसमें पंजाब टीम के जसप्रीत सिंह को 20वें और चेतन को 73वें मिनट में येलो कार्ड मिला। जबकि गोवा टीम के कपिल को 10वें और ग्लेन मार्टिनस को 90वें मिनट में येलो कार्ड मिला। वहीं शाम को हुए दूसरे सेमीफाइनल ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली कर्नाटक और ग्रुप-ए में पहला स्थान पाने वाली सर्विसेज टीम के दरमियान हुआ। जिसमें सर्विसेज ने 4-3 से मुकाबला जीता। जिसमें पहले हाफ में दोनो टीमों की ओर से एक-एक गोल किया गया। जबकि दूसरे हाफ में दोनो टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल करने के कई प्रयास किए। जिसके चलते सर्विसेज ने 4 और कर्नाटक ने 3 गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed