फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अफीम की खेती को लेकर कॉमेडियन जय प्रकाश बैठे डीसी दफ्तर के बाहर धरना पर

अफीम की खेती को लेकर कॉमेडियन जय प्रकाश बैठे डीसी दफ्तर के बाहर धरना पर

Tue, 11 Dec 2018 10:23 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
अफीम की खेती को लेकर कॉमेडियन जय प्रकाश बैठे  डीसी दफ्तर के बाहर धरना पर
अफीम की खेती की हिमायत में धरना
विज्ञापन

हास्य कलाकार जय प्रकाश जैन ने डीसी के माध्यम से सूबा सरकार को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हिंदी और पंजाबी फिल्मों में हास्य कलाकार का अभिनय कर चुके जय प्रकाश जैन ने मंगलवार अपने चार साथियों के साथ डीसी दफ्तर के बाहर धरना दिया। उनकी मांग है कि सूबे में अफीम की खेती के लिए पंजाब सरकार केंद्र से बात कर अनुमति ले, ताकी पंजाब की डूबती किसानी, पानी और जवानी को बचाया जा सके। इसके लिए डीसी के माध्यम से पंजाब सरकार को ज्ञापन भी भेजा गया है। जय प्रकाश का कहना है कि सरकार ने सुनवाई नहीं की, तो वह जनवरी से सूबे के प्रत्येक जिले में जाकर डीसी दफ्तर के समक्ष धरना देंगे।

जय प्रकाश जैन के अनुसार उन्होंने लुधियाना से वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव बतौर आजाद प्रत्याशी लड़ा था। इस दौरान गांवों में जाकर लोगों से मिले, तो उनकी एक ही मांग थी कि सूबे में अफीम की खेती होनी चाहिए। देश के 12 प्रदेशों में अफीम की खेती हो रही है, तो पंजाब में क्यों नहीं। किसानों का कहना था कि गांव में एक किसान को इसकी परमिशन मिल जाए, तो एक एकड़ में करीब 15 लाख रुपये का मुनाफा होगा। इस पैसे से वह अपना कर्जा तो चुकाएंगे, बल्कि कर्ज में डूबे अन्य किसानों का ऋण भी चुका सकते है। सूबे में डूब रही किसानी को बचाने के लिए अफीम की खेती वरदान साबित हो सकती है। धान जैसी फसलों की बिजाई पर भूजल की जरूरत नहीं रहेगी, किसानों को मुनाफा होगा तो वह कर्ज मुक्त हो जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ रणजीत सिंह घुम्मण, विक्की धारीवाल, सन्नी मुल्लांपुरी और सर्वजीत कड़वल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed