{"_id":"5b96a6a7867a557eb34140ab","slug":"71536599719-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, लुधियाना कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, लुधियाना कराया बंद
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोड़ा गाड़ी और रिक्शे पर निकले कांग्रेसी
लुधियाना में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 95 वार्डों में जले मोदी के पुतले
सांसद बिट्टू, मंत्री आशु और मेयर ने रिक्शा पर सवार हो किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के बंद के आह्वान के बाद सोमवार को महानगर के कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया और मुख्य बाजार बंद कराए। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की अगुवाई में महानगर के कांग्रेसी चौड़ा बाजार में प्रदर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने दुकानदारों से दुकानें बंद करने का आह्वान किया। कुछ समय के लिए कांग्रेसियों ने किताब बाजार चौक में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इससे पहले सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, फूड सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु और महानगर के मेयर बलकार सिंह संधू रिक्शा पर सवार होकर प्रदर्शन के लिए निकले। सांसद बिट्टू ने कहा कि हर मुद्दे पर बोलने वाले अब पेट्रोल, डीजल की कीमतों पर क्यों चुप हैं। मोदी और उनके शोर मचाने वाले मंत्री अब कुछ भी बोल नहीं रहे हैं।
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता घंटाघर चौक पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा दफ्तर के आगे मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा हर विधायक अपने इलाके में प्रदर्शन करते दिखे और बाजार बंद करवा कर लोगों की मदद मांग रहे थे। सांसद बिट्टू ने चौड़ा बाजार में पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया और दुकानें बंद कर मोदी सरकार के कार्यों के बारे में बताया। दुकानदारों ने भी दुकानें बंद कीं और मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। सोमवार को कांग्रेसियों ने महानगर के 95 वार्डों में मोदी के पुतले फूंककर प्रदर्शन किए। एक तरफ जहां सांसद बिट्टू, मंत्री आशु, मेयर बलकार संधू रिक्शा पर सवार हो प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं विधायक संजय तलवाड़ अपने साथी पार्षदों के साथ घोड़ा गाड़ी पर चढ़कर प्रदर्शन के लिए निकले। उन्होंने अपना इलाके में सभी बाजार बंद कराए।
प्रदर्शन में जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी भी नजर आए
पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन के खिलाफ जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी भी काफी समय बाद नजर आए। पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेताओं से दूरी बनाकर चल रहे जिला कांग्रेस के प्रधान सोमवार को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के साथ चौड़ा बाजार में प्रदर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने काफी समय तक सांसद बिट्टू के साथ बैठ कर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि गुरप्रीत गोगी पिछले काफी समय से कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे थे। जिससे चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हो गया था।