फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हरपाल सिंह और सरबजीत कौर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया

हरपाल सिंह और सरबजीत कौर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया

Thu, 15 Mar 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
हरपाल सिंह और  सरबजीत कौर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना।
बीसीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 20वें वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से यूथ एंड वेलफेयर विभाग के डायरेक्टर प्रो. निर्मल जोड़ा मुख्यातिथि मौजूद रहे। कालेज प्रिंसिपल डा. मोनिका दुआ ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया।

लड़कों में हरपाल सिंह और लड़कियों में सरबजीत कौर को कॉलेज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। 100 मीटर दौड़ लड़कों में सुखविंदर सिंह पहले, हरपाल सिंह दूसरे और संदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में तन्नू पहले, मोनिका दूसरे और विशाखा तीसरे स्थान पर, 200 मीटर दौड़ लड़को में हरपाल सिंह पहले, सुखविंदर सिंह दूसरे और संदीप सिंह तीसरे स्थान पर, लड़कियों में तन्नू पहले, पूजा दूसरे और कीर्तिका तीसरे स्थान पर, 400 मीटर दौड़ लड़को में सुखविंदर सिंह पहले, हरपाल सिंह दूसरे और सर्बजीत सिंह तीसरे स्थान पर, लड़कियों में पूजा पहले, गुरविंदर कौर दूसरे और तन्नू तीसरे स्थान पर रही। वीनल हाउस को बेस्ट हाउस घोषित किया गया। बीसीएम स्कूल चंडीगढ़ की प्रिंसिपल डीपी गुलेरिया और बीसीएम संस्थान की सचिव एसके मेहता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed