फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Erosion of about 100 feet in the ravine at Beli village; risk of dam breach

Ludhiana News: बेली गांव की खड्ड में करीब 100 फीट कटाव, बांध टूटने का खतरा

Thu, 03 Sep 2026 04:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 03 Sep 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
Erosion of about 100 feet in the ravine at Beli village; risk of dam breach
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कीरतपुर साहिब। हिमाचल प्रदेश में देर रात हुई बारिश के बाद कुंडलू खड्ड में अचानक पानी बढ़ गया। इससे बेली गांव के पास खड्ड में करीब 100 फीट तक कटाव हुआ। तेज बहाव से बांध कमजोर होने पर आसपास के कई घरों पर खतरा मंडराने लगा।
गांव के सरपंच दीदार सिंह ने बताया कि पानी के तेज बहाव से कटाव लगातार बढ़ रहा था। बांध टूटने की स्थिति में गांव में पानी घुसने और घरों को नुकसान पहुंचने का खतरा था। गांव की ओर से तुरंत जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी की बोरियां भरी गईं। कटाव वाले स्थान को मजबूत करने का काम शुरू करवाया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और गांव खतरे से बाहर है परंतु दोबारा भारी बारिश होने पर कटाव बढ़ने और बांध टूटने का खतरा है। इससे गांव में बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
सरपंच दीदार सिंह ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने की अपील की। उन्होंने कुंडलू खड्ड का निरीक्षण कर उसे उचित तरीके से चैनेलाइज करवाने की मांग की। ग्रामीण अपने स्तर पर बचाव कार्य कर रहे हैं पर भविष्य के लिए स्थायी समाधान जरूरी है। सरपंच ने कहा कि बरसात में कमजोर किनारा टूट सकता है जिससे भारी नुकसान होगा। प्रशासन को समय रहते सुरक्षा और पानी की निकासी के प्रबंध करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed