{"_id":"5a199bfc4f1c1bb6678bdf78","slug":"71511627772-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन का सैशन रखने से साबित हुई सरकार की नाकामी: अरोडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन का सैशन रखने से साबित हुई सरकार की नाकामी: अरोडा
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘लोकतांत्रिक नियमों को ठेंगा दिखा रही सरकार’
तीन दिन का सेशन रखने से साबित हुई सरकार की नाकामी: अरोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक अमन अरोड़ा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस सरकार मात्र तीन दिन का सेशन रखकर यह साबित कर दिया कि वह अपनी नाकामी को छुपाने का प्रयास कर रही है। सदन में अपनी पोल खुलने के डर के कारण विधानसभा सत्र का समय सीमित कर दिया है। यह लोकतांत्रिक नियमों की उल्लंघन है। आम आदमी पार्टी इस संबंधी स्पीकर को अवगत करवा दिया है। इसके अलावा पार्टी अन्य कानूनी पहलुओं की समीक्षा करके अगला कदम उठाएगी। अरोड़ा अपने निवास स्थान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
अरोड़ा ने कहा कि एक वर्ष में तीन सेशन और कम से कम 40 सीटिंग होना जरूरी है। इस नियम को नजरअंदाज किया जा रहा है। अकाली दल व कांग्रेस की विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा के त्यागपत्र देने की मांग को उन्होंने खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि समन के आधार पर खैरा इस्तीफा नहीं देंगे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद जमानत पर हैं और पूर्व सीएम बादल व पूर्व डिप्टी सीएम के खिलाफ मामले चल रहे हैं। सियासत के चलते खैरा के इस्तीफे की मांग हो रही है।
उन्होंने बताया कि पार्टी नगर निगम और काउंसिल चुनाव लड़ेगी। स्थानीय स्तर के मुद्दों के अलावा प्रदेश सरकार की विफलता को चुनावी मुद्दे बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कैप्टन सरकार हरेक फ्रंट पर फेल है और किसी वादे को पूरा नहीं किया गया है। किसान खुदकुशी कर रहे हैं। आंगनबाड़ी वर्करों से रोजगार छीना जा रहा है। मिड-डे मील बंद हो रहा है और सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चों को सर्दियों की वर्दी नहीं मिल रही है। पंजाब का किसान अपना गन्ना हरियाणा में बेचने को मजबूर है। इस मौके पर लाभ सिंह, सरजीवन कुमार हाजिर थे।