फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   65 year old man commit suicide by shoot himself in Ludhiana

लुधियाना में बुजुर्ग ने खुद को किया शूट: घर पर लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, विदेश में रहते हैं दोनों बेटे

Wed, 25 Sep 2024 10:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 25 Sep 2024 10:59 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में 65 साल के बुजुर्ग ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक के गोली माकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग के दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। 

विज्ञापन
65 year old man commit suicide by shoot himself in Ludhiana
लुधियाना में बुजुर्ग ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में 65 साल के बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शहर के सदर इलाके की गुरु नानक कालोनी इलाके में रहने वाले बुजुर्ग इंद्रजीत सिंह (65) ने घर पर लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। इंद्रजीत सिंह पिछले दो साल से बीमार थे और काफी समय से ऑक्सीजन सपोर्ट पर ही थे। तीन दिन पहले वह कुछ समय के लिए अकेले हुए तो उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुन परिवार के सदस्य उनके कमरे में गए तो अंदर खून से लथपथ इंद्रजीत सिंह को देख उनके होश उड़ गए। उन्हें इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। उनके दोनों बेटे विदेश में थे और उनके आने के बाद ही पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करा शव परिवार को दे दिया है।

विज्ञापन


थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह ने बताया कि इंद्रजीत सिंह के दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। इंद्रजीत परिवार के साथ लुधियाना में रहते थे। पिछले दो साल से बीमार थे। उनका लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन वह ठीक नहीं हो पा रहे थे। कुछ समय से तो उन्होंने खाना पीना भी छोड़ दिया था। वह ऑक्सीजन पर ही चल रहे थे। वह अपनी बीमारी से काफी परेशान थे। उनके बीमार होने की वजह से कोई न कोई कुछ समय के लिए उनके पास होता था। 
विज्ञापन


22 सितंबर की रात को वह कुछ समय के लिए अकेले थे। उन्होंने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। जब परिवार वाले पहुंचे तो वह नीचे गिरे पड़े थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया तो कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर हर्षवीर ने बताया कि परिवार ने तुरंत इसकी जानकारी विदेश में रहने वाले बेटों को दी। दोनों बेटों के आने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed