फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कर्ज की रिकवरी करने आए बैंक मुलाजिमों का घेराव

कर्ज की रिकवरी करने आए बैंक मुलाजिमों का घेराव

Fri, 04 Jan 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
कर्ज की रिकवरी करने आए बैंक मुलाजिमों का घेराव
कर्ज की रिकवरी करने आए बैंक मुलाजिमों का घेराव
विज्ञापन

किसानों के बढ़ते रोष के चलते बैरंग लौटे मुलाजिम
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। भवानीगढ़ के नजदीकी गांव आलोअर्ख में किसान की विधवा से कर्ज की किस्त लेने आए लैंड मार्टगेज बैंक भवानीगढ़ के मुलाजिमों का भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के नेतृत्व में किसानों ने घेराव किया और नारेबाजी की। किसानों के बढ़ते रोष के कारण बैंक मुलाजिमों को बैरंग लौटना पड़ा।

इस मौके पर यूनियन के इकाई अध्यक्ष गुरदेव सिंह आलोअर्ख, उपाध्यक्ष निर्भय सिंह, जोगिंदर सिंह, निक्का सिंह, जग्गा सिंह और काका सिंह ने कहा कि गांव आलोअर्ख के किसान हरविंदर सिंह की करीब सात साल पहले मौत हो गई थी। उसके पास महज तीन एकड़ जमीन थी और उसने बैंक से कर्ज लिया हुआ था। हरविंदर की मौत के बाद उसकी पत्नी चरणजीत कौर कर्ज लौटाने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कैप्टन सरकार किसानों का कर्ज माफ करने के दावे कर रही है और दूसरी तरफ किसानों को परेशान किया जा रहा है। सरकार और बैंकों की धक्केशाही को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन




फोटो:04एसजीआरपी01:संगरूर के गांव आलोअर्ख में धरनालगाए बैठे किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed