{"_id":"5c2f88b4bdec225712492e17","slug":"61546619060-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी कलाकारों ने गांव अलुणा तोला के लोगो को सिखाई योगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी कलाकारों ने गांव अलुणा तोला के लोगो को सिखाई योगा
विज्ञापन
विदेशी कलाकारों ने लोगों को सिखाया योग
नशा मुक्त जीवन के बारे में किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव अलुणा तोला के वासियों को आज जर्मनी तथा देश के अन्य क्षेत्रों से संबंधित वलंटियरों ने योगा तथा तंदरुस्त जीवन जीने के लिए कलाएं सिखाई। उनके इस लोक हित कार्य की प्रशंसा करते एसडीएम पायल की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। एसडीएम स्वाति डिवाणा ने बताया कि गांव से ही संबंध रखने वाले उद्यमी नौजवान तथा कोच गुरप्रीत सिंह की प्रेरणा से गांव अलुणा तोला को रंग बिरंगे रंगो से रंगने के लिए जर्मनी तथा देश के अन्य हिस्सों से कलाकार गांव में पिछले समय से पहुंचे हुए हैं। इन कलाकारों ने गांव वासियों को सेहत के तौर पर तंदुरुस्त बनाने के लिए योग तथा अन्य क्रियाओं के बारे में बताया। जिसका गांव वासियों ने भरपूर लाभ लिया। विदेशी कलाकार की ओर से दीवार पर ग्रीन इज दा ट्रेंड जैसे शब्द लिखे गए। टिवाणा ने कहा कि प्रशासन की ओर से इस मौके पर पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए मिशन तंदुरुस्त पंजाब तथा डेपो के तहत कई गतिविधियां की गई। जिसमें इन कलाकारों तथा गांव वासियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इस मौके पर जर्मनी की कलाकार कैटी तथा कोच गुरप्रीत सिंह की सेवाओं की विशेष तौर पर प्रशंसा की गई। इस मौके पर कैटी की ओर तहसील कांप्लेक्स पायल में भी ग्रैफ्टी की गई। जिसका विषय तंदुरुस्त पंजाब की कल्पना था। गौर हो कि इन कलाकारों की ओर से गांव की दीवारों तथा सरकारी इमारतों को रंगो तथा कलाकृतियों से सजाया जा रहा है। जिसके अलावा निवासियों को प्रेरणादायक संदेश मिल रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।