{"_id":"5ccdbed8bdec2207402e9e68","slug":"51556987608-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल और नाटक मंडली की गिरफ्तारी को लेकर विहिप भी उतरी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल और नाटक मंडली की गिरफ्तारी को लेकर विहिप भी उतरी मैदान में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। सरकारी कॉलेज में नाटक मंचन के दौरान भगवान राम और माता सीता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणियों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कालेज प्रबंधकों और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। सह प्रांत प्रमुख अनिल अरोड़ा का कहना है कि प्रिंसिपल और नाटक मंडली के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।
अनिल अरोड़ा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जिन लोगों ने इस नाटक का मंचन किया था, उनका मकसद समाज में धर्म के नाम पर जहर घोलना हैनाटक के मंचन से पहले प्रिंसिपल ने इसे दो बार देखा है। नाटक मंचन होने के बाद बजरंग दल लुधियाना विभाग संयोजक चेतन मल्होत्रा ने पुलिस के पास शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रिंसिपल और नाटक मंडली के खिलाफ धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने पर्चा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इसके विरोध में बजरंग दल ने भारत नगर चौक पर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने आश्वासन दिया कि वह आरोपियों को एक हफ्ते के अंदर गिरफ्तार कर लेंगे। इसके बावजूद अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दूसरी तरफ शिकायतकर्ता को धमकी दी जा रही है। इससे साफ है कि प्रशासन आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रांत समन्वय प्रमुख गुरुमुख सिंह, विभाग अध्यक्ष प्रशांत जोशी, जिला मंत्री नरेशपाल सिंह उपस्थित थे।