{"_id":"5cb9f74bbdec2214084cfbdf","slug":"51555691339-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधियों की कोझी साजिश : बीबी भट्ठल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधियों की कोझी साजिश : बीबी भट्ठल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में शामिल होने की अफवाहों पर बिफरीं भट्ठल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भाजपा के रथ पर सवार भट्ठल की पोस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने के चलते पूर्व मुख्यमंत्री एवं योजना बोर्ड की वाइस चेयरपर्सन राजिंदर कौर भट्ठल के भारतीय जनता पार्टी के रथ पर सवार होने का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने से बीबी भट्ठल बिफर गई हैं। बीबी भट्ठल ने इस पोस्ट को विरोधियों को साजिश करार देते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सफलता देखकर विरोधी बौखलाहट में हैं। वह कांग्रेस की वफादार सिपाही हैं और पार्टी बदलने के बारे में सपने में भी सोच नहीं सकती। वायरल पोस्ट का मामला साइबर क्राइम को दे दिया है, आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं और वर्करों से अपील की है कि वे इस प्रकार के गुमराह करने वाले संदेशों पर ध्यान न दें। भट्ठल ने कहा कि संगरूर में पार्टी में कोई गुटबंदी नहीं है, पार्टी उम्मीदवार केवल ढिल्लों को जिताने के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी।