फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नरूयाना के खेतों में किसानों ने लगाई पराली को आग

नरूयाना के खेतों में किसानों ने लगाई पराली को आग

Sat, 03 Nov 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
नरूयाना के खेतों में किसानों ने लगाई पराली को आग
बठिंडा के नरूयाणा में किसानों ने पराली फूंकी
विज्ञापन

खेतों से लोगों के घरों तक पहुंचा धुआं, माल विभाग के पटवारियों ने की किसानों की निशानदेही
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। गांव नरूयाणा में शनिवार को पांच से ज्यादा किसानों ने अपने खेतों में पड़ी पराली को आग के हवाले कर दिया। पराली का धुआं खेतों से लेकर शहर में घरों तक पहुंच गया। वहीं पराली जलाने के बारे में पता चलने पर डीसी प्रनीत ने माल विभाग के दो पटवारियों को आग लगाने वाले किसानों की निशानदेही करने के लिए भेजा। पटवारी गांव पहुंचे और पराली को आग लगाने वाले किसानों की निशानदेही की।
किसानों की ओर से पराली को आग लगाए जाने के बारे में थाना सदर में तैनात ट्रेनी डीएसपी जसपिंदर सिंह ने कहा कि अगर ऐसा मामला सामने आता है तो वह तुरंत उन किसानों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो पराली को आग लगा रहे हैं। डीसी प्रनीत का कहना था कि पराली को आग लगाने वाले किसानों की निशानदेही करने के लिए माल विभाग के कर्मियों को आदेश दे दिए गए हैं। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं बठिंडा में शनिवार को पूरा दिन धुआं सा छाया रहा, जिससे बुजुर्गों एवं बच्चों का सांस लेना मुश्किल कर दिया। इसी कारण खांसी के मरीजों में अचानक इजाफा हो गया।
विज्ञापन

पराली को आग लगाने वाले किसान पर केस दर्ज
थाना नथाना पुलिस ने कार चालक मनबीर सिंह की शिकायत पर गांव लहरा मोहब्बत के किसान बीरा सिंह के खिलाफ पराली को आग लगाने के आरोप में केस दर्ज किया है। कार चालक का आरोप है कि बीरा सिंह ने शुक्रवार को अपने खेत में आग लगाई थी, जिसके धुएं के कारण बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर करीब दस कारें आपस में टकरा गई थी। पुलिस ने किसान के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed