फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   विश्व निशानेबाजी में भारत के लिए सोना जीतकर लौटे अर्जुन

विश्व निशानेबाजी में भारत के लिए सोना जीतकर लौटे अर्जुन

Thu, 13 Sep 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
विश्व निशानेबाजी में भारत के लिए सोना जीतकर लौटे अर्जुन
निशानेबाजी में भारत के लिए सोना जीतकर लौटे अर्जुन
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ । हाल ही में दक्षिण कोरिया में संपन्न हुई 52वीं आइएसएसएफ विश्व निशानेबाजी में मंडी गोबिंदगढ़ के जांबाज निशानेबाजी अर्जुन चीमा ने 50 मीटर फ्री पिस्टल जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत तथा टीम के लिए दो स्वर्ण पद्क जीतकर देश की झोली डाले हैं। वहीं अपने शहर का नाम भी पूरी दुनिया में चमकाया है। अर्जुन ने 10 मीटर एयर पिस्टल में टीम समेत चांदी तथा व्यक्तिगत तौर पर कांस्य पदक जीते। इसमें पहला स्थान भारत के सौरभ चौधरी ने अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता, दूसरे नंबर पर कोरिया ने चांदी पदक हासिल किया। अर्जुन ने बताया कि इस जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत की ओर से 50 के करीब खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जबकि 80 से 90 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें फ्री पिस्टल, एयर पिस्टल तथा शाट गन के मुकाबले हुए जिसमें भारत के हिस्से 18 मैडल आए हैं। भारत के लिए गोल्ड मैडल जीतने के लिए अर्जुन ने बताया कि पहले 24 शाट में निशानेबाजी मुकाबला जीतना होता है उसने 20 शाट में ही दो गोल्ड मैडल जीत लिए और उसका स्कोर 238.0 रहा।

फोटो कैप्शन:13जीबीजीपी01: दक्षिण कोरिया में भारत के लिए गोल्ड मैडल जीकर मंडी गोबिंदगढ़ अपने घर पहुंचे अर्जुन चीमा।
फोटो कैप्शन:13जीबीजीपी01ए: अर्जुन चीमा का स्वागत करते पिता संदीप चीमा, चाचा जगविंदर सिंह चीमा, हरप्रीत सिंह प्रिंस व शहरवासी।
फोटो कैप्शन:13जीबीजीपी01बी: कोरिया में टीजम व व्यक्तिगत तौर पर आए गोल्ड मैडल दिखाते अर्जुन चीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed