फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   500 acres will be red category industries: Sukhbir

रेड केटेगरी उद्योगों को दी जाएगी 500 एकड़ जमीन: सुखबीर

Fri, 15 Nov 2013 11:33 PM IST
अमर उजाला लुधियाना
अमर उजाला लुधियाना Updated Fri, 15 Nov 2013 11:33 PM IST
विज्ञापन
500 acres will be red category industries: Sukhbir
लुधियाना। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सरकार को उद्योग एवं व्यापार जगत पर पूरा भरोसा है। उद्योगाें के लिए सरकारी औपचारिकताएं पूरी करने को सेल्फ अटेस्टेशन एवं सेल्फ डिक्लयरेशन की सुविधा शुरू की गई है। वे शुक्रवार को स्थानीय होटल में उद्यमियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


बादल ने ऐलान किया कि जनवरी 2014 से बिजली का कनेक्शन लेने के लिए भी सेल्फ अटेस्टेशन स्कीम शुरू की जाएगी। इसका उद्यमी एवं पावरकॉम के बीच कोई वास्ता नहीं होगा। बादल ने कहा कि शहर की रेड केटेगरी इंडस्ट्री को एक जगह पर स्थापित करने के लिए 500 से एक हजार एकड़ जगह की तलाश की जा रही है। बादल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों एवं फोकल प्वाइंट्स की सड़कों को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर बादल ने उद्यमियों से एकमुश्त क र देने के लिए आगे आने का आह्वान किया। विकास के लिए फंडों को लेकर कांग्र्रेस की शंकाओं पर बादल ने कहा कि कांग्रेस पंजाब की दुश्मन है। कांग्रेसी केवल सरकार के विकास कार्यों में बाधा डालने के बारे में ही सोचते हैं, लेकिन ये रूकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उद्यमियों ने कलस्टर बनाने, एग्रो उद्योगों के लिए कलस्टर बनाने,डाईंग उद्योग के लिए सीटीपी लगाने, रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट के काम मजबूत करने इत्यादि सुझाव दिए गए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल ने उद्यमियों से रोजगार के अवसर पैदा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उद्यमी एवं नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed