Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   5 FIRs registered, Rs 25,000 fine collected for stubble burning: DC

पराली जलाने पर 5 एफआईआर, 25 हजार जुर्माना वसूला : डीसी

Fri, 06 Nov 2026 10:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
5 FIRs registered, Rs 25,000 fine collected for stubble burning: DC
जिले में पराली प्रबंधन के लिए करीब 2200 कृषि मशीनें उपलब्ध, 240 अधिकारी और कर्मचारी खेतों में तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहगढ़ साहिब। जिला फतेहगढ़ साहिब में पराली जलाने के पांच मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। संबंधित किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी हुई है। 25 हजार रुपये के चालान काटकर पर्यावरण मुआवजा भी वसूला गया है।
डीसी सोना थिंद ने बताया कि उपग्रह से प्राप्त मामलों में मौके पर कार्रवाई होती है। जिला प्रशासन पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। जिले में पराली प्रबंधन हेतु करीब 2200 कृषि मशीनें उपलब्ध हैं। किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के ब्लॉक कार्यालयों से जानकारी ले सकते हैं। पराली सुरक्षा बल में 10 समग्र प्रभारी, 40 क्लस्टर प्रभारी और 190 नोडल अधिकारी तैनात हैं। ये अधिकारी गांवों का दौरा कर स्थिति पर नजर रखते हैं।
विज्ञापन

जागरूकता और नियमों का पालन
जिला प्रशासन किसानों को पराली के उचित प्रबंधन के लिए जागरूक कर रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी और आर्थिक कार्रवाई भी की जा रही है। पराली जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है और जमीन की उपजाऊ शक्ति घटती है। सोना थिंद ने किसानों से अपील की कि वे आधुनिक कृषि मशीनरी और वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पराली जलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन07: पराली प्रबंधन और पराली जलाने की घटनाओं को रोकने संबंधी जानकारी देते डीसी डाॅ. सोना थिंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed