फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हरगुरपिंदर कौर तथा नेहा जोशी सांझे तौर पर मिस बसंत चुनी गई

हरगुरपिंदर कौर तथा नेहा जोशी सांझे तौर पर मिस बसंत चुनी गई

Sat, 23 Feb 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
हरगुरपिंदर कौर तथा नेहा जोशी सांझे तौर पर मिस बसंत चुनी गई
हरगुरपिंदर और नेहा साझे तौर पर बनी मिस बसंत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जीजीएनआईवीएस में बसंत का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। समारोह में सभ्याचारक खेलों की गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। सभ्याचारक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने सोलो डांस, सोलो गीत, ग्रुप डांस, कव्वाली के जरिए अपनी कला पेश की। विद्यार्थियों की ओर से पेश किया गया गिद्दा आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने म्यूजिकल चेयर, पिठ्ठ्ठू रेस, थ्री लैग रेस और रस्सा कस्सी में हिस्सा लिया। लड़कों में मनीष मिस्टर बसंत और लड़कियों में साझे तौर पर हरगुरपिंदर कौर और नेहा जोशी मिस बसंत चुनी गई। अंत में पेश किए गए ग्रुप डांस की पेशकारी ने सबका मन मोह लिया। इस समारोह में हुए साहित्यक मुकाबले (लेख, कहानी, कविता रचना) के विजेता विद्यार्थियों को इनाम बांटे गए। अंत में प्रोफेसर ज्योति ने समारोह में शिरकत करने के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस समारोह में गुजरांवाला खालसा एजूकेशन काउंसिल के प्रधान गुरशरण सिंह नरुला, आनरेरी जनरल सचिव डॉ. एसपी सिंह और काउंसिल के मेंबर भगंवत सिंह, कुलजीत सिंह और हरदीप सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed