फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एसआईटी दे ना ते चल रही ए पॉलिटिकल गेम: सुखबीर

एसआईटी दे ना ते चल रही ए पॉलिटिकल गेम: सुखबीर

Thu, 21 Feb 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
एसआईटी दे ना ते चल रही ए पॉलिटिकल गेम: सुखबीर
एसआईटी दे नाल ते चल री ए पॉलिटिकल गेम: सुखबीर
विज्ञापन

बेअदबी मामले में लुधियाना में सरकार पर बरसे पूर्व डिप्टी सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बेअदबी मामले में जांच कर रही एसआईटी पर वीरवार को लुधियाना में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल जमकर बरसे। उनका कहना है कि विधानसभा च सीएम ते उसदे कैबिनेट मिनिस्टर दसदे ने किन्नू फड़ना है, कोई पूछण आला होवे सीएम एसआईटी दा मेंबर हन। एसआईटी दे नाल ते हुण पॉलिटिकल गेम चल री हन। बात दें कि वीरवार को सुखबीर बादल दुगरी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे।

सुखबीर बादल ने कहा कि हमने पहले कह दिया था कि जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन रिपोर्ट तैयार नहीं कर रहा है, बल्कि कैप्टन और उसकी कैबिनेट यह रिपोर्ट तैयार कर रही है। जब एसआईटी का गठन हुआ, तो सबसे पहले वह उसके सामने पेश हुए थे। विधानसभा सेशन के दौरान नवजोत सिद्धू और मजीठिया के बीच हुई बहस पर सुखबीर बादल का कहना था कि सिद्धू ने गलत भाषा का प्रयोग किया है। इसके पीछे उनकी घबराहट झलक रही है। क्योंकि पंजाब की सत्ता पर झूठे वादे कर काबिज तो हो गए। अब तक एक वादा पूरा नहीं कर सके। चाहे शहर हो या फिर गांव अब लोग उनसे सवाल पूछते हैं और कोई जवाब नहीं है। पंजाब में मुलाजिमों को मिली डीए की किश्त पर सुखबीर बादल ने कहा कि पहले की सात किश्तें बकाया पड़ी हैं। यह सब सब्जबाग दिखाए गए हैं। अगर सरकार के खिलाफ कोई मुलाजिम बात करता है, तो उन पर लाठीचार्ज कर आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed