{"_id":"5a50fd8e4f1c1b4e198b5292","slug":"41515257230-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही एलईडी स्ट्रीट लाइटों के साथ जगमगाएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही एलईडी स्ट्रीट लाइटों के साथ जगमगाएगा शहर
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलईडी स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा शहर
बिजली खर्च निकाल कर छह करोड़ रुपये की होगी ज्यादा बचत : विधायक आशु
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
महानगर को साफ सुथरा, हरा भरा और जगमगाता बनाने के लिए प्रयासों को आगे ले जाते जल्द ही शहर की सारी पुरानी स्ट्रीट लाइटों को बदल कर एलईडी लाइटें लगाई जा रही है। इससे नगर निगम के बिजली के खर्च में भी भारी कमी आएगी।
इस प्रोजेक्ट के बारे जानकारी देते विधायक भारत भूषण आशु ने बताया कि इससे नगर निगम को वार्षिक छह करोड़ रुपये की बिजली की बतत होगी। उन्होंने कहा कि वातावरण अनुकूल इस प्रोजेक्ट को पिछली अकाली-भाजपा सरकार के समय अनदेखा किया गया है। पिछली सरकार ने शहर में संसाधनों का उचित प्रयोग नहीं किया है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाने के लिए संबंधित अधिकारियों के प्रयासों की प्रशंसा करते कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत टाटा कंपनी की तरफ से शहर मेंनई एलईडी लाइटें लगाई जाएगी। इस काम को पूरा करने के लिए कुल नौ महीने का समय दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से इन लाइटों को अगले सात साल संभाल और मरम्मत की जाएगी। शहर की 1.05 लाख गलियों में यह लाइटें लगाई जाएगी। यह सारा खर्च बिजली की होने वाली कुल बचत में जाएगा। इसके अलावा नगर निगम लुधियाना को इस प्रोजेक्ट के सफल होने के साथ सालाना छह करोड़ रुपये ज्यादा बचत होगी और रिपेयर का खर्च भी जीरो ही रहेगा।