{"_id":"5a05de3f4f1c1bee688ba743","slug":"41510334015-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या किसान अब अनाज के साथ मोत भी देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या किसान अब अनाज के साथ मोत भी देगा
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
‘सरकार ने पराली जलाने वालों के आगे घुटने टेके’
शिवसेना पंजाब ने डीसी आफिस पर मास्क लगाकर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पराली के धुएं की वजह से आम जनता की हालत को बयां करने के लिए शिवसेना पंजाब ने शुक्रवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन पर कटाक्ष किया। शिवसैनिक मुंह पर मास्क लगाकर डीसी के आफिस में पहुंच गए। वहां से गुजर रहे लोग भी उन्हें इस तरह मास्क लगाए देख दौरान थे। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि सरकार पराली के बजाए स्कूल बंद करने को तरजीह दे रही हैं। इससे साफ है कि वोट बैंक की खातिर सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों के आगे घुटने टेक दिए हैं। किसान नेता सरेआम किसानो को उकसा रहे हैं कि वह पराली जलाने से रोकने के लिए आने वाले अफसरों को बंधक बना लें। सरकार को ऐसे किसान नेताओ को गिरफ्तार कर जेल में ठूंसना चाहिए। पर सरकार को इस वक्त किसानों के कर्जे माफ करने की चिंता है। टैक्स भरने वाला आम आदमी का घुएं में दम घुटता है तो घुटता रहे। टंडन ने कहा कि धुएं के कारण लगातार एक्सीडेंट से मरने वालों की गिनती बढ़ती ही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर पर्चे दर्ज हों तभी कोई डर पैदा होगा वरना सेमिनारों से ये लोग बाज नहीं आने वाले। इस मौके पर विशेष रूप से शिव सेना पंजाब के उप प्रधान अमर टक्कर, अमित कौंडल, दीपक शर्मा, जिला प्रधान प्रिंस शर्मा, राकेश अरोड़ा, सिटी प्रधान अश्वनी चोपड़ा, नितिन लेखी, विनोद शर्मा, डॉ राजिंदर चौधरी, मोती भनोट, विनय अरोड़ा, रोहित जोशी, सिदार्थ मैनी, दिनेश कालिया, सन्नी मेहता, हनी शर्मा, हैप्पी जट्ट, नीरज लूथरा विशेष रूप से उपस्थित थे।