फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्युनल और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने नाजायज माइनिंग वासी जगह का लिया जायजा

राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्युनल और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने नाजायज माइनिंग वासी जगह का लिया जायजा

Wed, 20 Feb 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्युनल और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने नाजायज माइनिंग वासी जगह का लिया जायजा
एनजीटी ने अवैध माइनिंग वाली जगह का लिया जायजा
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब। दरिया सतलुज में चल रही अवैध माइनिंग के कारण हो रहे नुकसान को लेकर राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को माइनिंग वाली जगह का जायजा लिया। ग्रीन ट्रिब्यूनल से गौरव गहलोत और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से एक्सइएन सुरिंदर सिंह मठाड़ू और दिनेश कुमार पर आधारित टीम की तरफ से दरिया सतलुज के गांव अगंमपुर और सवाड़ा वाले स्थानों का दौरा किया गया। दौरे दौरान टीम की तरफ से दरिया सतलुज में माइनिंग माफिया की तरफ से की गई खुदाई की जांच की गई और कई स्थानों पर यह खुदाई करीब 23 से 35 फुट नीचे तक मापी गई। जिस संबंध में टीम ने हैरानी जताई और यह आंकड़े नोट किए। दरिया में हुई माइनिंग के साथ यहां करीब एक किलोमीटर लंबे पुल को पैदा हुए खतरे का भी टीम ने जायजा लिया और माइनिंग के कारण पुल की हुई दयनीय हालत पर भी टीम ने चिंता जताई है। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एक्सईन सुरिंदर सिंह मठाड़ू ने कहा कि वह माइनिंग विभाग की फाइलों का अध्ययन करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर ट्रिब्यूनल को सौंपेंगे। आगे की कार्रवाई करना ट्रिब्यूनल का काम है। दरिया पर बने पुल को किसी तरह के खतरे के बारे में उन्होंने कहा कि यह सब के सामने है और सब साफ नजर आ रहा है। वह विभाग के साथ पुल की बनावट से संबंधित बात करके ही कुछ बता सकते हैं। इस संबंध में उनके साथ ही श्री आनंदपुर साहिब के तहसीलदार गुरजीत सिंह, चौकी इंचार्ज सरबजीत सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed