{"_id":"5c66f541bdec22120179b894","slug":"31550251329-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, जगह जगह हुए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, जगह जगह हुए प्रदर्शन
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरे लोग
एंटी ड्रग करप्शन वेलफेयर सोसायटी ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुलवामा आतंकी हमले से देश का खून खौल उठा है। हर तरफ पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को महानगर में भी कई जगहों पर पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका गया और आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंह तोड़ जवाब देने का समय आ गया है। एंटी ड्रग करप्शन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी जसपाल सिंह बंटी, मनप्रीत सिंह बंटी और संजीव चौधरी ने बताया कि पुलवामा में वीरवार को हुए हमले ने सारे देश को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय फौज हर परिस्थिति से निपटना जानती है। इस मौके पर जसमीत सिंह मक्कड़, सरबजीत सिंह शंटी, सुमन ग्रोवर, शमशाद अली, इकरार अली और पंकज चावला भी मौजूद थे।
पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ की बस पर हमला करने के विरोध में शिव सेना पंजाब की तरफ से आतंकी अजहर मसूद का पुतला फूंका गया। इस मौके पर शिवसेना पंजाब के जिला चेयरमैन प्रिंस शर्मा, जिला प्रधान विशेष मलिक ने भारत को पाकिस्तान के साथ पूर्ण तौर पर संबंध तोड़ देने चाहिए। सभी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ बस सेवा व समझौता एक्सप्रेस रद्द कर देनी चाहिए।