फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 accused arrested for Rs 30 crore loss to government treasury in Ludhiana

पंजाबः सरकारी खजाने को 30 करोड़ की चपत लगाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2020 01:57 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 11 Nov 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
3 accused arrested for Rs 30 crore loss to government treasury in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पंजाब स्टेट जीएसटी की विशेष टीम ने जाली बिलिंग के सहारे सरकारी खजाने को 30 करोड़ रुपये की चपत लगाने के तीन आरोपियों को शहर से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी होजरी उत्पादों का बिना किसी उत्पादन किए जाली बिलों के सहारे काम कर रहे थे। इनका नेटवर्क पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में फैला हुआ था। वहां मजदूर, ऑटो रिक्शा चालक, वेटर का जाली पहचान पत्र हासिल कर फर्जी कंपनियां बनाई गईं। इन जाली कंपनियों में 350 करोड़ की जाली बिलिंग दिखाई गई है। स्टेट जीएसटी की टीम इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल अधिकारी गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम का खुलासा करने से कतरा रहे है।

विज्ञापन


स्टेट जीएसटी डिप्टी कमिश्नर तेजवीर सिंह ने बताया कि उनके विभाग को सूचना मिली थी कि लुधियाना से कुछ लोग बोगस बिलिंग का काम रह रहे है। इन्होंने अन्य राज्यों में जाली पहचान पत्र पर फर्म तैयार की हैं। इन फर्मों को बनाने के लिए वेटर, ऑटो रिक्शा चालक और मजदूरों का पहचान पत्र लगाए हैं। जीएसटी टीम ने मंगलवार को लुधियाना शहर के चार परिसरों में दबिश दी। ताकी पता चल सके कि होजरी उत्पादों को तैयार भी किया जाता है या फिर सब कुछ जाली चल रहा है।
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि पांच विभिन्न राज्यों में 350 करोड़ रुपये की जाली बिलिंग की गई। इस बिलिंग के आधार पर 30 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किया गया। इसमें सात करोड़ रुपये नकद और 23 करोड़ को विभिन्न फर्मों के माध्यम से समायोजित किया गया है। जीएसटी कानून के तहत तीनों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। इस मामले पर जीएसटी टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed