फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   27 thousand fine for sugarcane juice berry in Ludhiana

गन्ने के रस की रेहड़ी का 27 हजार जुर्माना

Fri, 12 Feb 2021 07:07 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
27 thousand fine for sugarcane juice berry in Ludhiana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। हाथ से खींचने वाली गन्ने के रस की रेहड़ी का ट्रैफिक पुलिस ने27 हजार रुपये जुर्माना कर दिया। इतना ही नहीं उसकी रेहड़ी को जब्त कर ट्रैफिक पुलिस ने थाना कोतवाली में रखवा दी। पीड़ित राम राज पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल से शुक्रवार कोइंसाफ मांगने पहुंचा। वहां से जांच का आश्वासन दिया गया है।
रामराज ने बताया कि वह घंटाघर चौक में गन्ने के रस की रेहड़ी लगाता है। रेहड़ी को वह हाथ से खींच कर ले जाता है। दो दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने उसकी रेहड़ी का चालान कर दिया गया और रेहड़ी जब्त कर ली और उसके चालान पर जुगाड़ू लिख दिया। रामराज के अनुसार अगर सड़क पर उसकी रेहड़ी लगी है तो रेहड़ी को जब्त करने का काम नगर निगम का है न कि ट्रैफिक पुलिस का। ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों ने उसके साथ धक्काशाही कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

राम राज ने कहा कि जब चालान देखा तो उसमें 27 हजार दो सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। जब रेहड़ी पर देखा तो उसमें जुगाड़ू लिख कर चालान भरा था। वह जुर्माना भरने में असमर्थ है। वह रोजाना सौ से दो सौ रुपये कमाता है और जुर्माना न भरने की वजह से उसे अब रेहड़ी भी नहीं दी जा रही। वह पुलिस के उच्चाधिकारियों से जुर्माना माफ कर उसकी रेहड़ी वापिस दी जाए की मांग कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन देकर उसे घर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed