{"_id":"5c7ab13fbdec225eb27aba4b","slug":"21551544639-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक पर ईंटे रखकर घेरी डीसी की गाडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक पर ईंटे रखकर घेरी डीसी की गाडी
विज्ञापन
मोहल्ला निवासियों ने डीसी की गाड़ी का किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। गांव चीमा में लिंक रोड़ पर पहुंचते समय लोगों ने सड़क पर ईंटें रखकर डीसी तेजप्रताप सिंह फूलका की गाड़ी घेरकर निकासी नाले के पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की। इस मौके पर मोहल्ला निवासी वाहेगुरुपाल सिंह ने बताया कि राज्य सभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़ ने अपने कोटे से निकासी नाले के साथ ही नौ लाख की ग्रांट मंजूर कर साढ़े सात लाख रुपये का चेक दिया था।
इस अवसर पर एकत्रित मोहल्ला निवासी देव सिंह, गोबिंद सिंह, बलवीर सिंह, कुलदीप सिंह, पाल सिंह आदि ने कहा कि पुरानी पंचायत ने नया निकासी नाला बनाया था। लेकिन नाला अधूरा छोड़ने के कारण पानी की निकासी बंद हो गई। अभी तक इस समस्या का किसी ने कोई समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज मजबूरी में डीसी की गाड़ी घेरकर उन्हें मौका दिखाना पड़ा। कहा कि घरों में गंदा पानी होने के कारण वह नर्क भरी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। वहीं लोगों को गंभीर बीमारियों का शिकार होने की संभावना है। उन्होंने पंचायत पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाए, तो घपला सामने आएगा। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये की आई ग्रांट खुर्द बुर्द हुई है। जबकि नाले का काम अधर में लटका हुआ है। जिसकी क्षतिपूर्ति मोहल्ला निवासी भुगत रहे हैं। इस संबंधी डीसी तेजप्रताप सिंह फूलका ने एकत्रित लोगों को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही समाधान करवाएंगे।