{"_id":"5a184f2a4f1c1b60678bd535","slug":"21511542570-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुस्त लिफ्टिंग के चलते छह लाख बोरी धान खुले आसमान के नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुस्त लिफ्टिंग के चलते छह लाख बोरी धान खुले आसमान के नीचे
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह लाख बोरी धान खुले में पड़ा
सुस्त लिफ्टिंग के चलते मंडियों के हालात
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)।
सूबे में धान की खरीद का काम लगभग पूरा हो गया है। मंडियों से माल की लिफ्टिंग का काम सुस्त है। नतीजतन जगरांव और आसपास की मंडियों में छह लाख बोरी का स्टॉक खुले में पड़ा है।
जगरांव मंडी में ही दो लाख बोरी एवं इसकी 15 उप मंडियों में करीब चार लाख बोरी धान पड़ा है। मंडियों की हालत ओपन गोदाम की तरह हो गई है। हालांकि मार्केट कमेटी ने धान की लिफ्टिंग की रफ्तार ठीक होने की बात की है। कमेटी का दावा है कि अगले कुछ दिनों में सारा स्टॉक लिफ्ट कर लिया जाएगा। जगरांव मार्केट कमेटी से हासिल जानकारी के अनुसार जगरांव मंडी में 1.80 लाख से अधिक बोरी जमा है। काउंके कलां में 24 हजार, गालिब कलां मंडी में 54 हजार, कमालपुरा में 90 हजार, अखाड़ा में 24 हजार, रूमी में 18 हजार, हांस कलां में 24 हजार, पबियां में साठ हजार, सिंधवा कलां में 38 हजार, बुजरग में 18 हजार, रसूलपुर नौ हजार, मल्लां में 15 हजार और भामीपुरा में तीन हजार बोरी पड़ी है। मार्केट कमेटी के सचिव जसमीत सिंह बराड़ का कहना है कि मंडियों से रोजाना पचास से साठ हजार बोरी धान उठाया जा रहा है और अगले दस दिन में सारा धान उठवा दिया जाएगा।