फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   21 lakh fraud

डकी व दामाद को विदेश भेजने के लालच में 21 लाख लूटा बैठा पीडित किसान

Sat, 10 Aug 2019 09:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
21 lakh fraud
बेटी और दामाद को भेजने का दिया झांसा, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। अपनी बेटी व दामाद को विदेश भेजने के लालच में गांव ठीकरीवाला का एक किसान 21 लाख रुपये गंवा बैठा। उसके बयान पर थाना सजर बरनाला की पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।
थाना सदर के प्रभारी बलजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पीड़ित किसान जगचरन सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी ठीकरीवाला ने बयान दर्ज करवाए हैं कि एजेंट रणजीत सिंह निवासी डल्ला, जिला मोगा, सर्वजीत सिंह सरवा निवासी ठीकरीवाला, जिला बरनाला, परजीत कौर खुशी व चरनजीत कौर ने मिलीभगत कर उसकी लड़की वीरपाल कौर व दामाद को कनाडा सेटल करने के बदले 21 लाख रुपये ठग लिए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की के आईलेट्स में छह बैंड आए हुए हैं। उनकी लड़की विदेश जाना चाहती थी। इस कारण उसने अपनी लड़की व दामाद को विदेश भेजने के लिए एजेंट की तलाश करनी शुरू कर दी तो उसी के गांव का रहने वाला सर्वजीत सिंग सरवा उसे कहने लगा कि उसके एजेंट रणजीत सिंह से काफी संबंध हैं। वह विदेश भेजने का काम करता है। उसकी लड़की व उसके दामाद को उसको कहकर विदेश भेज देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसने अपने गांव से सर्वजीत सिंह सरवा पर भरोसा कर लिया और 25 जनवरी 2019 को एजेंट रणजीत सिंह को मिलने के लिए सेक्टर-43 चंडीगढ़ चला गया। सर्वजीत सिंह उसके साथ था जिसने एजेंट रणजीत सिंह व उसकी बहन परमजीत कौर खुशी को उसको मिलवाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सर्वजीत सिंह सरवा उनके बारे में जानता है कि वह कितने लोगों को विदेश सेटल कर चुके हैं और आपकी लड़की व दामाद को भी सेटल कर देंगे। उसपर आपका 21 लाख रुपये खर्च आएगा। सर्वजीत सिंह सरवा ने भी उसको पूर्ण विश्वास दिलाया कि यह प्रोफेशनल लोग हैं। लोगों को गारंटी से विदेश भेज देते हैं। पीड़ित जगचरन सिंह ने बयान में यह भी कहा कि उसने उनपर भरोसा जताकर रणजीत सिंह एजेंट के खाते में 12 लाख 65 हजार रुपये डलवा दिए। दूसरी किश्त के चार लाख रुपये परमजीत कौर खुशी के खाता में डलवा दिए। बाकी की रहती रकम उनकी हिस्सेदार सिमरजीत कौर के खाता में डलवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनको 26 जनवरी 2019 को रणजीत सिंह ने कहा कि उनकी लड़की व दामाद का कनाडा का वीजा लग चुका है। 03 मई 2019 को उनका दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लैट है। वह उस दिन वहां पहुंच जाएं। उसके कहने पर वह 03 मई 2019 को दिल्ली के लिए रवाना होने लगे थे कि एजेंट रणजीत सिंह का फिर फोन आ गया कि वह जीएसटी भरना भूल गया है इसलिए आज उनकी फ्लाइट नहीं हो सकती। इसपर उनको शक हो गया। उन्होंने तमाम मामले की जांच करनी शुरू कर दी तो पता चला कि उन्होंने वीजा भी जाली व फर्जी लगवाया। पीड़ित जगचरन सिंह ने बताया कि उन्होंने इंसाफ के लिए जिला पुुलिस मुखी हरजीत सिंह को शिकायत दी जिन्होंने थाना सदर भेज दी। थाना सदर की पुलिस ने सारे मामले की जांच कर आरोपी सर्वजीत सिंह सरवा, एजेंट रणजीत सिंह, परमतीज कौर खुशी व सिरमजीत कौर के खिलाफ 21 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed