फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मजदूरों ने संगरूर-पटियाला मुख्य मार्ग पर लगाया पक्का धरना

मजदूरों ने संगरूर-पटियाला मुख्य मार्ग पर लगाया पक्का धरना

Mon, 04 Feb 2019 10:06 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों ने संगरूर-पटियाला मुख्य मार्ग पर लगाया पक्का धरना
मजदूरों ने संगरूर-पटियाला हाईवे किया जाम
विज्ञापन

संगरूर, मालेरकोटला, भवानीगढ़ और पटियाला से बड़ी तादाद में पहुंचे मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में संगरूर, मालेरकोटला, भवानीगढ़ और पटियाला के अनुसूचित जाति के मजदूरों ने भवानीगढ़ के गांव बालद कलां में संगरूर-पटियाला मुख्य मार्ग जाम कर नारेबाजी की।
जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश मलौद ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले पटियाला धरने के दौरान अनुसूचित जातियों की मांगों को स्वीकार करने का भरोसा दिया था। पांच महीने बीतने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। अकाली-भाजपा सरकार के समय दर्ज हुए पर्चे रद्द करने का भरोसा भी झूठा साबित हुआ और माता गुरदेव कौर के कातिल अब भी सरेआम बाहर घूम रहे हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लोगों को तीसरे हिस्से की पंचायती जमीन 99 साल लीज पर दी जाए, 10-10 मरले के प्लाट मजदूरों को दिए जाएं। नजूल जमीनों के मालिकाना हक तुरंत दिए जाएं और नाजायज कब्जे छुड़वाएं जाएं। मजदूरों के बिजली बिल बिना शर्त रद्द किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा यह पक्का धरना जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर स्त्री जागृति मंच की प्रांतीय नेता अमन दिओल, हरनेक सिंह खुड्डी कलां, परमजीत कौर बालद कलां, गुरविंदर बोड़ा, भजन कौर झनेड़ी, सुखविंद रहथोआ, भोला नयामतपुर और राज सिंह खोखर भी मौजूद थे। धरनाकारियों के पास बातचीत के लिए प्रशासन की तरफ से एसडीएम भवानीगढ़ राजदीप सिंह गिल और डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद पहुंचे लेकिन बात नहीं हो पाई। खबर लिखे जाने तक धरनाकारी डटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
फोटो:04एसजीआरपी01:भवानीगढ़ के गांव बालद कलां में संगरूर-पटियालामुख्य मार्ग पर धरना लगाए बैठे मजदूर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed