फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आप नेताओ पर सोशल मीडिया पर चल रही चैट फजी: हरपाल चीमा

आप नेताओ पर सोशल मीडिया पर चल रही चैट फजी: हरपाल चीमा

Thu, 24 Jan 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
आप नेताओ पर सोशल मीडिया पर चल रही चैट फजी: हरपाल चीमा
बरनाला रैली की सफलता से विरोधी बौखलाहट में आए : विधायक
विज्ञापन

बरनाला।
पंजाब विधान सभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, भगवंत मान, हरपाल चीमा व बलजिंदर कौर के संबंध में सोशल मीडिया पर चल रही चैट फर्जी है, जिसके साथ पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बरनाला में हुई रैली की सफलता से विरोधी बौखलाहट में हैं और पार्टी को बदनाम करने के लिए गलत हथकंडे अपना रहे हैं। जबकि आप के सीनियर नेता बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर और महिलकलां के आप के विधायक कुलवंत पंडोरी ने कहा कि यह चैट बिलुकल फेक है और विरोधी पार्टियां आप की लोकप्रियता देख बौखलाहट में आकर गलत हथकंडे अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि वही लोग उन पर ज्यादा निशाने साध रहे हैं, जो कल तक उनके साथ थे। दूसरी विरोधी पार्टियों ने तो ऐसे कोझे हथकंडे अपनाने ही है। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टीयों को आप की चढत देखकर ऐसे घटिया दर्जे के हथकंडे नही अपनाने चाहिए। दलीलों के साथ जनता के बीच में आमने सामने आना चाहिए। गल्त हथकंडे अपना पार्टी व पार्टी के नेताओं को बदनाम करने से बाज आना चाहिए। जब सांसद भगवंत मान के मोबाइल पर फोन किया गया तो उनका फोन किसी ज्ञान सिंह मान नाम के व्यक्ति ने उठाया, जिसने कहा कि वह उनका चचेरा भाई बोल रहा है और मान साहब गांवों में बैठकों में व्यस्त हैं। पूछने पर उन्होंने कहा कि यह चैट बिल्कुल फेक है। आजकल सब कुछ फेक तैयार हो जाता है, लोग ऐसी फेक चैट पर कदाचित विश्वास नही करेंगे। क्योंकि लोगों का आप के नेताओं पर पूरा यकीन बन चुका है, विरोधी पार्टियों की साजिश कामयाब नही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed