फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   किसान मेले में बिखेरी भारतीय संस्कृतियों की झलक

किसान मेले में बिखेरी भारतीय संस्कृतियों की झलक

Fri, 16 Mar 2018 09:44 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
किसान मेले में बिखेरी भारतीय संस्कृतियों की झलक
संस्कृतियों का दिखा संगम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
रिमट यूनिवर्सिटी में एग्रीकल्चर फेस्ट का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भारत की विभिन्न संस्कृतियों की झलक दिखाई।
फेस्ट में कृषि और खाद्य प्रौद्योगिकी मॉडलों के अलावा छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम पहाड़ी, बिहारी नृत्य, पंजाबी गिद्दा, उत्तर-पूर्व पारंपरिक नृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य, तबले की ताल, मॉडलिंग का सुमेल किया गया। भंगड़ा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कृषि एकीकृत खेती को सर्वश्रेष्ठ मॉडल घोषित किया गया। दूसरा इनाम वाल बोटल गार्डन और तीसरा पुरस्कार हाइड्रोपोनिक्स को दिया गया था। रिमट यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. हुक्म चंद बंसल ने विजेताओं को बधाई दी।

वीसी एएस चावला ने कहा कि दुनिया भर में लगभग 500 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र कृषि विरासत प्रणालियों को समर्पित हैं, जो अभी भी सामाजिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिक और आर्थिक क्षेत्र में मानवता को लाभांवित करती हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में संस्कृति व्यक्तियों और व्यक्तियों के समूह के लिए जीवन का एक तरीका हैं, किसी विशेष क्षेत्र की संस्कृति उस क्षेत्र की कृषि से अलग नहीं हो सकती। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed