फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हथियारों के 680 लाईसेंस धारकों को भेजे जा रहे नोटिस

हथियारों के 680 लाईसेंस धारकों को भेजे जा रहे नोटिस

Tue, 26 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
हथियारों के 680 लाईसेंस धारकों को भेजे जा रहे नोटिस
हथियारों के 680 लाइसेंस धारकों को भेजे जा रहे नोटिस
विज्ञापन

हथियारों के लाइसेंस धारकों की औपचारिकताएं पूरी कराने को पुलिस सख्त
अब तक 24 धारकों के लाइसेंस किए जा चुके हैं रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
शहर में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अन्य प्रबंधों के साथ-साथ पुलिस ने हथियारों के लाइसेंस धारकों के खिलाफ भ्ी शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने अब तक 24 लोगों के हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। वहीं 57 लाइसेंस धारकों के लाइसेंस को पेंडिंग में रखा गया है, उनकी छानबीन की जा रही है। इसके अलावा 60 लाइसेंस धारकों को उनके लाइसेंस रद्द करने संबंधी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद इन पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

कमिश्नर आरएन ढोके ने साफ किया है कि यदि कोई भी लाइसेंस धारक आपराधिक गतिविधियों में हिस्सा लेगा, लड़ाई झगड़े में शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी मैरिज पैलेस, होटल, धार्मिक स्थल, अस्पताल, कचहरी परिसर, बस स्टैंड, सरकारी संस्थान, मनोरंजन एवं खेल के स्थान, शॉपिंग मॉल, सिनेमा समेत तमाम सार्वजनिक स्थलों को आर्म्स मुक्त जोन घोषित किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित लोगों से आवेदन मांगे गए हैं। पुलिस ने लोगों को निर्देश दिया कि नेशनल डाटा बेस आर्म्स लाइसेंस (एनडीएएल) में अपने हथियार का यूआईएन नंबर लगवाएं। जो लोग यूआईएन नंबर नहीं लगवाएंगे, उनके लाइसेंस रद्द समझे जाएंगे और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed