{"_id":"5c741a06bdec22281747084a","slug":"191551112710-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर का सीएम को लेटर आडियो क्लिप की हाई लेवल कमेटी करे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर का सीएम को लेटर आडियो क्लिप की हाई लेवल कमेटी करे जांच
विज्ञापन
मेयर का सीएम को पत्र : ऑडियो क्लिप की हाई लेवल कमेटी करे जांच
क्लिप जारी करना प्रोटोकाल और सर्विस रूल के खिलाफ
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ग्रैंड मैनर होम्स को लेकर सोमवार को मेयर बलकार संधू ने डीएसपी और नगर सुधार ट्रस्ट एसई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित प्रदेश प्रधान को लेटर भेज आडियो क्लिप लिक करने की हाई लेवल जांच करने की मांग रखी है।
मेयर द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया और मीडिया में जो मंत्री भारत भूषण और निगम डीएसपी बलविंदर सिंह सेखो और ट्रस्ट एसई राकेश कुमार के बीच बातचीत का ऑडियो लीक किया गया है। यह प्रोटोकॉल और सर्विस रुल्स के विरुद्ध है। यह क्लिप मीडिया को क्यों जारी की गई। डीएसपी सेखो अकाली सरकार के समय अच्छे पदों पर रहा है और उस समय मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भी तैनात रहा है। ट्रस्ट इंजीनियर राकेश गर्ग भी अकाली भाजपा सरकार के समय अच्छे पदों पर रहा है। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने पर उसे निलंबित किया गया था। लुधियाना में जो विकास कार्य चल रहे है, ऐसे अकाली दल के चहेते अफसरों को रास नहीं आ रहे है। इसलिए एक साजिश के तहत कांग्रेस सरकार के विधायक एवं मंत्रियों को नीचा दिखाया जा रहा है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।