फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 13 खिलाडिय़ों ने जीते 41 पदक

पंजाब रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 13 खिलाडिय़ों ने जीते 41 पदक

Wed, 17 Oct 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
पंजाब रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 13 खिलाडिय़ों ने जीते 41 पदक
लुधियाना के 13 खिलाड़ियों ने जीते 41 पदक
विज्ञापन

राज्यस्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जिले के रोलर स्केटिंग खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया है। अमृतसर में 13 से 16 अक्तूबर तक आयोजित हुई 30वीं पंजाब रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले के 13 खिलाड़ियों ने कुल 41 पदक जीते।
रोलर स्केटिंग कोच नगिंदर सिंह नागी ने बताया कि हर्शवीर सेखों ने ने 10 किलोमीटर रिंक रेस, 15 किलोमीटर रिंक रेस, 10 किलोमीटर रोड रेस, 20 किलोमीटर रोड रेस में सोने का पदक हासिल किया। वहीं अनमोल ने 500 मीटर और एक हजार मीटर मुकाबले में रजत पदक और 100 मीटर और 1 लैप मुकाबले में सोने का पदक हासिल किया। चशमीत सिंह ने 10 किलोमीटर, 15 किलोमीटर, 1 लैप में रजत पदक और एक हजार मीटर में सोने का पदक जीता। तेहदिल पन्नू ने 500 मीटर, 1 हजार मीटर, 15 किलोमीटर, 10 किलोमीटर में सोने का पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं गुरकीरत संधू ने 10 किलोमीटर रिंक, 15 किलोमीटर रिंक, 10 किलोमीटर रोड रेस, 20 किलोमीटर रोड रोस में सोने का पदक जीता। अर्णव गौराया ने 10 किलोमीटर, 15 किलोमीटर, 500 किलोमीटर, 1 हजार किलोमीटर में रजत पदक जीता। वहीं अनिरुद्ध ने 500 मीटर, एक हजार मीटर में कांस्य पदक, 10 मीटर में रजत पदक जीता। प्रतीक रावत ने 100 मीटर मुकाबले में सोने का पदक, 20 किलोमीटर रोड रेस में कांस्य, काव्या सूद ने 10 किलोमीटर रिंक रेस , 15 किलोमीटर रिंक रेस, 10 किलोमीटर रोड़ रेस, 500 मीटर रिंक रेस में सोने का पदक हासिल किया। जपलीन कौर ने 100 मीटर, 5000 मीटर, 3 किलोमीटर में सोने का पदक जीता। वहीं योगेन अहूजा ने 500 मीटर, 1 हजार मीटर में रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा कर्मज्योत सिंह ने 500 मीटर, 1 हजार मीटर में कांस्य पदक, सुखम ने 1 लैप में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed