फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पीयू इंटर कालेज वेटलिफ्टिंग में केसीडब्लयू ने जीती फस्र्ट रनरअप ट्राफी

पीयू इंटर कालेज वेटलिफ्टिंग में केसीडब्लयू ने जीती फस्र्ट रनरअप ट्राफी

Fri, 05 Oct 2018 10:30 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
पीयू इंटर कालेज वेटलिफ्टिंग में केसीडब्लयू ने जीती फस्र्ट रनरअप ट्राफी
पीयू इंटर कालेज वेटलिफ्टिंग में केसीडब्ल्यू ने जीती फर्स्ट रनरअप ट्राफी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पीयू इंटर कालेज आफ वेटलिफ्टिंग 2018-19 प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 3 से 4 अक्तूबर को पीयू जिम्नेजियम हाल में किया गया। जिसमें खालसा कालेज फार वुमन की खिलाड़ियों ने 19 प्वाइंट से फर्स्ट रनरअप ट्राफी पर कब्जा किया। खिलाड़ियों ने ओवरआल 6 पदक हासिल किए, जिसमें 45 किलो वर्ग में सुमन ने सोने का पदक, 49 किलो वर्ग में अर्शदीप कौर ने कांस्य पदक, 59 किलो वर्ग में मोनिका ने रजत पदक, 64 किलो वर्ग में हेमलता ने कांस्य पदक, 71 किलोग्राम में गुरदीप कौर ने रजत पदक, 81 किलोग्राम में नेहा खान ने रजत पदक हासिल किया है। जबकि कालेज की छात्रा प्रियंका ने 55 किलो, तमन्ना ने 64 किलो और श्रीशपाल कौर ने 87 किलो वर्ग में भागीदारी की। इसके अलावा पीयू इंटर कालेज 2018-19 में केसीडब्लयू ने क्रिकेट और शतरंज में तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल डा. मुक्ति गिल ने विद्यार्थियों, एचओडी मनदीप कौप और क्रिकेट कोच चरनजीत सिंह, वेटलिफ्टिंग कोच अमरजीत सिंह और शतरंज कोच विकास शर्मा को विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed