{"_id":"5a16ffa74f1c1b4e718b5137","slug":"191511456679-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन न बिकने के कारण किसान ने निगला जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन न बिकने के कारण किसान ने निगला जहर
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने दी जान
बठिंडा।
जिले के गांव जगा राम तीर्थ निवासी एक किसान ने कर्ज उतारने के लिए जमीन बेचने की कोशिश की। उसे जमीन का सही दाम नहीं मिला। इससे आहत होकर गगनदीप सिंह (25) ने छह दिन पहले जहर निगल लिया था। बठिंडा के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। वीरवार को उसने दम तोड़ दिया।
किसान गगनदीप सिंह पर सरकारी और गैर सरकारी दो लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। इसे उतारने के लिए वह अपनी जमीन बेचना चाहता था लेकिन जमीन का सही मूल्य न मिलने के कारण वह अक्सर परेशान रहने लगा। 17 नवंबर को इसी परेशानी के चलते उसने जहर निगलकर खुदकुशी करने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे किसान के परिजनों ने उसे बठिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां उपचार के दौरान वीरवार को उसने दम तोड़ दिया।