फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भारत/पाक रिश्तों में और प्रगाढ़ता के लिए नर्म हो वीजा शर्तें-बाजवा

भारत/पाक रिश्तों में और प्रगाढ़ता के लिए नर्म हो वीजा शर्तें-बाजवा

Sun, 19 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
भारत/पाक रिश्तों में और प्रगाढ़ता के लिए नर्म हो वीजा शर्तें-बाजवा
भारत-पाक रिश्तों में प्रगाढ़ता के लिए नर्म हो वीजा शर्तें: बाजवा
विज्ञापन

मंत्री बाजवा और विधायक नागरा ने पाकिस्तान जायरीन के साथ ली टेबल टी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा ने भारत/पाकिस्तान की सरकारों से अपील की है कि आम लोगों के लिए वीजा शर्ते नरम की जाएं, ताकि चढ़ते और उतरते पंजाब के लोग आसानी के साथ एक दूसरे देश में आ जा सकें। रविवार को मंत्री बाजवा फतेहगढ़ साहिब में रोजा शरीफ के 405वें वार्षिक उर्स में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तानी जायरीन का स्वागत के बाद मीडिया से बातचीत करते कहा कि दोनों मुल्कों की बोली, साहित्य और संस्कृति सांझा है इसलिए आम लोगों के सहकारिता में विस्तार होने के साथ अमन सुरक्षा बढ़ेगा और सरहदों पर तनाव घटेगा। उन्हें इस बात की खुशी है कि एतिहासिक रोजा शरीफ दरगाहा पर अकीदत अदा करने के लिए हर साल पड़ोसी मुल्कों समेत देश से हिस्सों से हजारों जायरीन आते हैं।
पाकिस्तान के साथ जुड़ी अपनी, यादों को जायरीन के साथ साझा करते मंत्री बाजवा ने बताया कि उनका जन्म भी सियालकोट जिले के गांव कोटली बाजवा में हुआ है और वह सदा अपनी जन्म भूमि को देखने के लिए तरसते रहते हैं।
विज्ञापन

इस मौके विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने पाकिस्तान से आए श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत करते कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेशों पर रोजा शरीफ के विकास के लिए घोषित ग्रांट हाल ही में सरकार की तरफ से आनलाइन सिस्टम के द्वारा रोजा शरीफ के बैंक खातो में ट्रांसफर करवाई गई है। इस मौके पाकिस्तान से आए जायरीन के मुखिया पीर गुलाम मुजद्ीद, सैयद फारुक कुल इस्लाम, मोहम्मद फारूक, गुलाम मोहम्मद, एनायत अलाह, महबूब अख्तर ने जिला प्रशासन को कुछ जरूरी सुझाव पेश किए वहीं उनकी मेहमान नवाजी के लिए की खातरदारी पर संतुष्टि प्रक्ट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:19जीबीजीपी01: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और विधायक कुलजीत सिंह नागरा रोजा शरीफ पर आए पाकिस्तानी श्रद्धालुओं के साथ विचार विमर्श करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed