{"_id":"5bdf227bbdec22699072c834","slug":"181541350011-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधार कॉलेज में चल रहा रगबी महाकुंभ पूरी शानोशौकत के साथ समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधार कॉलेज में चल रहा रगबी महाकुंभ पूरी शानोशौकत के साथ समाप्त
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली लायंस बना नेशनल रग्बी चैंपियन
महिला वर्ग में हरियाणा वारियर्स ने जीता खिताब, सुधार कॉलेज में चल रहा रग्बी महाकुंभ समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। गुरुसर सुधार स्थित गुरु हरगोबिंद खालसा कॉलेज में कैलाहन रग्बी कप के नाम से चल रही ऑल इंडिया नेशनल रग्बी चैंपियनशिप रविवार को समाप्त हो गई। छठे और आखिरी दिन इस चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग का पहला मुकाबला रीबेल वॉरियर्स, चंडीगढ़ और हरियाणा वॉरियर्स के बीच हुआ। इसमें रीबेल वॉरियर्स 12 अंकों के साथ जीत कर पांचवे स्थान पर रहा। दूसरा मैच गुजरात और मध्यप्रदेश के बीच हुआ। इसमें गुजरात ने 17-25 के अंक के साथ जीत दर्ज करवाई। तीसरे मुकाबले में ऑल ड्रीम्स ने चंडीगढ़ को 27-0 के फर्क के साथ हराया। इस फाउंडेशन और यंग रिबेल्ज के बीच तीसरी और चौथी पोजिशन के लिए हुए मुकाबले में ऑल ड्रीम्स ने 15-13 के अंतर के साथ यंग रिबेल्ज को मात दी।
महिला वर्ग के मुकाबले में पहला मुकाबला हरियाणा वॉरियर्स और रग्बी वॉरियर्स चंडीगढ़ के बीच हुआ। इसमें हरियाणा वारियर्र्स ने 10-5 अंकों के साथ जीत दर्ज करवाई। इसमें हरियाणा वॉरियर्स ऑल इंडिया रग्बी चैंपियन बना।
इस चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला दिल्ली लायंस और मधुराई वीरंज में हुआ। एकतरफे मुकाबले में 25-5 के अंतर के साथ दिल्ली लायंस विजयी रहा। दिल्ली लायंस ने ऑल इंडिया नेशनल रग्बी चैंपियनशिप जीत कर कैलाहन रग्बी कप प्राप्त किया। चैंपियनशिप के समाप्ती समारोह में सांसद हरिंदर सिंह खालसा और विधायक जगतार सिंह हिस्सोवाल पहुंचे। इनके साथ एसपी हैड क्वार्टर गुरदीप सिंह, डीएसपी दाखा हरकंवल कौर, एसएचओ सुधार हरपिंदर कौर भी हाजिर हुई। हरिंदर सिंह खालसा ने विजयी टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नशे के कारण नौजवानों में जो बेचैनी फैली हुई है इसे खत्म करने का महत्वपूर्ण माध्यम खेल है। उन्होंने कॉलेज की खेल गतिविधियों के विकास के लिए अपने फंड में से 31 लाख रुपये देने का एलान किया।