फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ससुराल वालों से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या

ससुराल वालों से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या

Thu, 04 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या
कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने की थी पिटाई, बुधवार को दी थी धमकियां
विज्ञापन

पत्नी, साली, साढू और तीन सालों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ससुराल वालों से परेशान दशमेश नगर इलाके में रहने वाले गोबिंद कुमार (28) ने बुधवार देर शाम अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसकी मां उसे बुलाने के लिए गई। थाना डिवीजन छह की पुलिस ने गोबिंद की मां विमला की शिकायत पर उसकी पत्नी अंजू, साली सुनीता, साढू मंजीत जीता, चाचा ससुर विष्णुपाल, साला संदीप, जोगिंदर और चंद्रपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
जांच अधिकारी एएसआई हरमेश सिंह ने बताया कि गोबिंद ड्राइवर था। उसकी शादी करीब आठ साल पहले आरोपी महिला अंजू के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उनके घर बेटी और फिर बेेटे ने जन्म लिया। कुछ समय से दोनों के बीच पारिवारिक बातों को लेकर मनमुटाव चल रहे थे। अंजू एक महीने से अपने मायके गई हुई थी। दोनों परिवारों के बीच समझौते की बातें चल रही थी लेकिन सिरे नहीं चढ़ रही थी। बुधवार को दोनों परिवार एक नेता के घर समझौते को बैठे थे। यहां पर दोनों परिवारों के बीच रजामंदी हो गई। दो दिन बाद लड़की को वापस भेजने की बात हुई।
विज्ञापन

एएसआई हरमेश कुमार ने कहा कि कुछ समय पहले गोबिंद को उसके ससुराल वालों ने पीटा भी था। इस कारण वह परेशान था और बुधवार को हुए समझौते के बाद एक बार फिर उसके ससुराल वालों ने उसे धमकियां दी थी। इसके बाद वह घर आया और सीधे अपने कमरे में चला गया। काफी समय तक कमरे से बाहर न आने पर उसकी मां विमला उसे बुलाने के लिए गई तो अंदर शव लटकता देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एएसआई हरमेश ने बताया कि अभी आरोपी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed