फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा रहे अनाज मंडी के आधे अधूरे प्रबंध

सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा रहे अनाज मंडी के आधे अधूरे प्रबंध

Wed, 03 Oct 2018 10:18 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा रहे अनाज मंडी के आधे अधूरे प्रबंध

विज्ञापन
सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा रहे अनाज मंडी के अधूरे प्रबंध
एक अक्टूबर के मंडियों में सुविधाएं मुहैया कराने के दावे साबित हो रहे खोखले
किसानों के लिए नहीं है किसी प्रकार की सुविधा, पेयजल की सुविधा नहीं
आसपास के खरीद केंद्रों की हालात भी दयनीय
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। प्रदेश सरकार की ओर से एक अक्तूबर से धान की खरीद करने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन अनाज मंडी में धान खरीद के लिए किसी तरह के खास प्रबंध नजर नहीं आ रहे हैं। अनाज मंडी का दौरा किया तो कई जगहों पर सफाई की स्थिति नाजुक थी। गंदगी के ढेर मार्केट कमेटी की कारगुजारी पर सवाल उठाते दिख रहे हैं।किसानों के लिए अभी तक पेयजल के प्रबंध भी दिखाई नहीं दिए जबकि अस्थाई तौर पर लगाईजाने वाली लाइटें भी कहीं नहीं दिखीं। किसान आगू दरबारा सिंह, जसवंत सिंह, अमरीक सिंह ने कहा कि धान खरीद के प्रबंधों को लेकर संबंधित अधिकारी गंभीर नहीं हैं और किसानोंको मंडी में किसी तरह की सुविधा नहीं दी गई है। भाकियू एकता उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में अभी तक किसी तरहके प्रबंध नहीं होना निचले स्तर पर लापरवाही होने के प्रमाण हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तुरंत खरीद केंद्रों व मंडियों में पूरी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई तो यूनियन इसके खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। मार्केट कमेटी के सचिव अजीत सूद ने कहा कि सभी खरीद केंद्रों तथा अनाज मंडी में एक अक्टूबर से सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। मामले में किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी और तुरंत ही प्रबंधों की समीक्षाकी जाएगी।

फोटो:02एसजीआरपी01: सुनाम की अनाज मंडी के नाजुक हालात बयां करती तस्वीरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed