{"_id":"5a43cbe64f1c1b0e788b5364","slug":"181514392550-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में फंसी लुधियाना की महिला, परिजनों ने विदेश मंत्री से वापस लाने की करी अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में फंसी लुधियाना की महिला, परिजनों ने विदेश मंत्री से वापस लाने की करी अपील
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
दुबई में फंसी लुधियाना की महिला
परिजनों ने विदेश मंत्री से वापस लाने की करी अपील
वीडियो मैसेज के जरिये परिजनों को बताई आपबीती
चार अगस्त 2017 को गई थी दुबई, शेख के पास कर रही है काम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पैसा कमाने के लिए करीब पांच महीने पहले दुबई गई ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कालोनी इलाके में रहने वाली पचास साल की कुलदीप कौर की हालत दुबई में खराब है। इस बात का पता उस समय चला जब कुछ दिन पहले कुलदीप कौर ने किसी तरह से अपने परिजनों को वीडियो संदेश भेजकर आप बीती सुनाई। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने कुलदीप कौर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद और पंजाब प्रधान भगवंत मान से मुलाकात सारी बात बताई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि एक महीने के अंदर उनकी माता को भारत वापस लाया जाएगा। कोई हल न निकलने पर परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपील की है कि उनकी मां को सही सलामत भारत वापस लाया जाए।
कुलदीप कौर की बहू परमजीत कौर ने कहा कि पैसा कमाने के चक्कर में उसकी सास चार अगस्त 2017 को दुबई गई थी। कुछ समय पहले उसकी सास का वीडियो मैसेज आया, जिसमें उसने आपबीती सुनाई। वीडियो मैसेज के अनुसार कुलदीप कौर को एक शेख के पास काम मिला। कुछ दिन काम कराने के बाद उसकी सास को तंग किया जाने लगा और जानवरों जैसा सलूक किया जाने लगा। इतना ही नहीं जिस शेख के पास उसे काम मिला था, वह दिन रात उनसे काम करवाने लगे। इससे कुलदीप की सेहत भी काफी खराब रहने लगी।
दुबई में उसके साथ काफी जुल्म हो रहे है। वीडियो संदेश के मुताबिक कुलदीप ने स्थानीय पुलिस को भी संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह भारत सरकार से पहुंच करे ताकि उनकी सरकार कुछ कर सके। परमजीत कौर ने बताया जब वह संगरूर के सांसद भगवंत मान से मिले तो उन्होंने आश्वासन दे दिया कि वह जल्द ही उनकी सास को भारत ले आएंगे। लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब परिजनों ने भारत सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मांग की है कि कुलदीप कौर को जल्द से जल्द किसी तरह भारत लाए।