{"_id":"5a427c304f1c1b193e8bb0b8","slug":"181514306608-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील उत्पादों की महंगाई को लेकर उद्यमी चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टील उत्पादों की महंगाई को लेकर उद्यमी चिंतित
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
स्टील उत्पादों की महंगाई पर उद्यमी चिंतित
लुधियाना। साइकिल मार्केट में मंगलवार को फास्टनर स्पलायर्स एंड मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान राज कुमार सिंगला ने की। इसमें उद्यमियों ने स्टील उत्पादों की लगातार बढ़ रही कीमतों पर चिंता जताई। उद्यमियों ने सरकार से आग्रह किया है कि स्टील की कीमतें नियंत्रित करने के लिए ठोस उपाय किए जाएं। उद्यमियों ने कहा कि बीते एक माह में स्टील उत्पादों के दामों में 12 फीसदी के हिसाब से चार हजार रुपये प्रति टन का इजाफा हुआ है। नतीजतन बाजार में नट बोल्ट की कीमतों में 15 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है। वहीं साइकिल की लागत में भी सौ रुपये से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। महंगे स्टील के चलते इंजीनियरिंग उद्योग की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रतिस्पर्धात्मक बाजार एवं आर्थिक सुस्ती के चलते तैयार माल की कीमतें उस अनुसार नहीं बढ़ पा रही हैं। इससे उद्यमी पशोपेश में हैं। उद्यमियों ने आरोप लगाया कि स्टील कंपनियां जानबूझ कर किल्लत पैदा करके लगातार दाम बढ़ा रही हैं। उद्यमियों ने सरकार से आग्रह किया है कि छोटे उद्योगों को कम कीमत पर स्टील मुहैया कराया जाए। इस दौरान फेडरेशन ऑफ पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान बदीश जिंदल, पंकज अग्रवाल, मुनीष सचदेवा, इकबाल सिंह कथूरिया, अरुण गुप्ता, हरजीत सिंह, रजनीश कुमार, बिपिन अग्रवाल, रघुबीर कुमार, सुखराज सिंह और राहुल अग्रवाल भी मौजूद थे।