फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   युवायों को सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाले असमाजिक तत्वों के सामने पुलिस बेबस-एडीजीपी

युवायों को सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाले असमाजिक तत्वों के सामने पुलिस बेबस-एडीजीपी

Sat, 17 Jun 2017 09:39 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
युवायों को सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाले असमाजिक तत्वों के सामने पुलिस बेबस-एडीजीपी
पंजाब में 29 हार्डकोर आतंकी मौजूद: एडीजी
विज्ञापन

बठिंडा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड आर्डर) रोहित चौधरी ने शनिवार को कहा कि पंजाब में कुल 29 हार्डकोर आतंकी मौजूद हैं। वहीं 3-4 गैंगस्टर सक्रिय हैं। पहले गैंगस्टरों का आंकड़ा 34 का था, पुलिस इन्हें भी खत्म करके दम लेगी। सोशल मीडिया के जरिये नौजवानों को गुमराह करने के मामले पर खुफिया तंत्र से माध्यम से नजर रखी जा रही है। गत 5 वर्षों का रिकार्ड देखा जाए तो आपराधिक गतिविधियों में कमी आई है, छोटे मोटे अपराध होना एक अमूमन बात है। चौधरी बठिंडा कोतवाली थाने में बनाए गए रिसेप्शन रूम का उदघाटन करने पहुंचे थे।्
इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा किजब महिलाओं को पूछताछ व किसी अन्य मामले में थाने लाया जाता है जो उनके लिए महिला पुलिस का प्रबंध किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ही महिला पुलिस को ये जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी पुलिस थानों में बीट योजना लागू की, जिसमें प्रत्येक थाने में एक बीट पुस्तिका रखी जाएगी, जिसमें सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध होगी। अगर कहीं भी कोई क्राइम होता है तो उसकी रिपोर्ट बीट में दर्ज होगी। गंभीर मामलों में यह बीट बुक पुलिस के अधिक काम आएगी। इस बीट बुक में पुलिस कर्मचारी अपने सुझाव व शिकायतें भी दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

नशे के कारोबार संबंधी बात पर उन्होंने चुप्पी साधते हुए कहा कि एक ही प्रेस कांफ्रेंस में सभी कुछ बताना जरूरी नहीं है। उन्होंने बताया कि पंजाब के साथ लगते अन्य राज्य राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल के पुलिस उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर नशे को रोकने व अपराधियों को पकड़ने के लिए तालमेल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ अपराधी संगीन घटना को अंजाम देकर दूसरे राज्य में चले जाते हैं, जिससे पंजाब पुलिस असहाय हो जाती है। अब ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा कि वहां कि राज्य की पुलिस भी उन्हें तुरंत पकड़कर पंजाब पुलिस के हवाले करे या पुलिस को दूसरे राज्यों में आने जाने पर कोई रोक न हो। इस मौके पर डीआईजी आशीष चौधरी, एसएसपी नवीन सिंगला, डीएसपी सिटी संदीप सिंह मंड सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed