फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भाग्या ओबराय के सिर सजा मिस फेयरवैल का ताज

भाग्या ओबराय के सिर सजा मिस फेयरवैल का ताज

Tue, 16 Apr 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
भाग्या ओबराय के सिर सजा मिस फेयरवैल का ताज
भाग्या ओबरॉय बनी मिस फेयरवेल
विज्ञापन

लुधियाना। देवकी देवी जैन मेमोरियल कॉलेज फॉर विमन में कालेज प्रिंसिपल डॉ. सविता बहल की अध्यक्षता में ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट कक्षा की फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान मिस फेयरवेल भाग्या ओबराय, फर्स्ट रनरअप पलक और सेकेंड रनरअप पलक को चुना गया। जबकि ब्यूटीफुल आइज हिमानी, मिस कैटवॉक स्वर्णा, मिस एलीगेंट गगनप्रीत, मिस ब्यूटीफुल स्माइल आरती, बेस्ट अटायर अनमोल आनंद, मिस कॉन्फीडेंट श्रद्धा तिवारी और बेस्ट हेयर गिन्नी धीर को चुना गया। कालेज प्रिंसिपल डॉ. सरिता बहल ने सभी विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीनियर विद्यार्थियों के दिन को यादगार बनाते हुए जूनियर विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें उन्होंने डांस और भंगड़ा करके कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति मॉडलिंग रही। दर्शकों और विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए दिलचस्प खेलों का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने कालेज में बिताए पलों को साझा किया। इस अवसर पर डीडी जैन कालेज ऑफ एजूकेशन के प्रिंसिपल डॉ. विजयलक्ष्मी और आत्म देवकी निकेतन स्कूल की प्रिंसिपल मृदुल अभिलास मुख्य मेहमान उपस्थित रहे। कालेज प्रिंसिपल डॉ. सरिता बहल ने इस समारोह में उपस्थित अतिथियों, समूह स्टाफ और विद्यार्थियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed